Move to Jagran APP

राज्यपाल ने 42 छात्रों को दिया गोल्ड मेडल, कहा- देश के विकास में PU का अहम योगदान

पटना विश्वविद्यालय में गुरुवार को दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इममें 42 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से राज्यपाल लालजी टंडन ने सम्मानित किया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 10:29 AM (IST)Updated: Thu, 30 May 2019 10:57 PM (IST)
राज्यपाल ने 42 छात्रों को दिया गोल्ड मेडल, कहा- देश के विकास में PU का अहम योगदान
राज्यपाल ने 42 छात्रों को दिया गोल्ड मेडल, कहा- देश के विकास में PU का अहम योगदान

पटना, जेएनएन। पटना विश्वविद्यालय में गुरुवार को दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। एसके  मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 42 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल लालजी टंडन ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद छात्रों के चेहरे पर चमक देखते बन रही थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। इस दौरान जमकर सेल्फी ली गई।

loksabha election banner

 
बोले राज्यपाल पीयू के छात्र देश के लिए समर्पित
छात्रों को सम्मानित करने के बाद राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि हमार देश में जो बड़ा काम और विकास के साथ बदलाव दिख रहा है उसमें पटना विश्वविद्यालय का बड़ा योगदान रहा है। कहा कि पीयू में शिक्षा ग्रहण कर देश की प्रगति के लिए जो समर्पित रहे या हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।


शिक्षा मंत्री बोले, उच्च शिक्षा में आई है गुणवत्ता
शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने कहा कि छात्रों के भविष्य को लेकर राज्य सरकार चिंतित है। इसी लिए हमने शिक्षा का बजट सबसे अधिक रखा है। इससे प्रदेश की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता आई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आज ज्ञान प्राप्त कर सेवा क्षेत्र में जो छात्र प्रस्थान कर रहे हैं वे अपने विवि की गरिमा बनाए रखेंगे। इस मौके पर कुलपति रासबिहारी सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


2018 में पास छात्रों को दी गई उपाधि
समारोह के लिए कुल 832 छात्र- छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें दिसंबर 2018 तक पास करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। वहीं 42 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया गया। इनमें 30 छात्राएं हैं। विश्वविद्यालय ने गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं की सूची एक दिन पहले ही जारी कर दी थी।

टॉपर्स की सूची

फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज

रुचि कुमारी शर्मा - हिंदी

छवि  - अंग्रेजी

अंजलि कुमारी - संस्कृत

पंकज कुमार  - मैथिली

मुनमुन दास  - बांगला

मो. फहीम अहमद अंसारी -अरेबिक

मो. आसिम - पर्सियन

होजायफा शकील - उर्दू

अजीत कुमार  - फिलोसॉफी

सोनम राज  - एमजेएमसी

कंचन कुमारी    - एमए इन म्यूजिक

फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस

पूजा कुमारी   - इतिहास

चेतन कुमार  - राजनीति शास्त्र

पूजा कुमारी  - गृह विज्ञान

प्रियंका चौबे  - एंशिएंट हिस्ट्री एंड आर्कियोलॉजी

श्रेया संगम   - समाजशास्त्र

पूजा प्रिया   - अर्थशास्त्र

मुग्धा मोहिनी - अर्थशास्त्र 

नाजिया अंजुम - मनोविज्ञान

अंजलि राज  - पीएमआइआर

पवन कुमार  - रूरल स्टडीज

मधुमाला कुमारी - सामाजिक कार्य

कंचन कुमारी  - म्यूजिक

दीपक कुमार  - वीमेंस स्टडीज

अनुपम अभिषेक -  एमलिस

फैकल्टी ऑफ साइंस

रंजीत कुमार - भौतिकी

नेहा आशिक - रसायन

प्रिया पांडेय  - वनस्पति विज्ञान

रोजलिना मिंज  - वनस्पति विज्ञान

चांदनी श्रीकृष्णा - बॉटनी

आदिला अली - वनस्पति विज्ञान

आकाश कुमार  - गणित

मारिया समरीन - सांख्यिकी

कुसुम कुमारी - जीव रसायन

निभा सिंह  - जीव विज्ञान

साइमा अंजुम - पर्यावरण

प्रियंका झा -  हर्बल केमेस्ट्री

कुमारी शिल्पी  - एमसीए

फैकल्टी ऑफ कॉमर्स

शिवानी आनंद  - कॉमर्स

अनुज कुमार    - एमबीए

फैकल्टी ऑफ लॉ

श्रेया     - एलएलएम

फैकल्टी ऑफ एजुकेशन

पुष्पा कुमारी  - एमएड

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.