Move to Jagran APP

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेश में हर्षोल्लास, जानें क्या हुआ खास

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे प्रदेश में उल्लासपूर्ण मनाया गया। पटना की सड़कों पर सुबह से ही एक तरफ जहां गांधी बने निगम के कर्मचारी सफाई अभियान में जुटे नजर आए वही सोनिया गांधी ने चंपारण में बापू की मूर्ति अनावरण के बहाने चुनावी शंखनाद किया।

By Bihar News NetworkEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 05:21 PM (IST)
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेश में हर्षोल्लास, जानें क्या हुआ खास
पटना के गांधी मैदान में बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते स्कूली बच्चे व अन्य।

पटना, जेएनएन । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। इस दौरान कोविड-19 जैसी वैश्विक आपदा व कोरोना संक्रमण को देखते हुए जयंती कार्यक्रम को बेहद संक्षिप्त रखा गया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का विशेष निर्देश दिया गया है। स्कूलों- कॉलेजों में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित वाद विवाद प्रतियोगिता, गोष्ठी, महिलाओं की उन्नति को लेकर राष्ट्रपिता गांधी के विचार आदि पर व्याख्यान तो होंगे लेकिन उसका आयोजन ऑनलाइन ही होगा। किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

loksabha election banner

पटना की सड़कों पर गांधी ने किया स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील 

पटना में सुबह जब लोग अपने घरों से निकले तो हाथ में झाड़ू और सफाई का सामान लिए महात्मा गांधी नजर आए। गांधी डोर टू डोर वाहन के साथ हरेक घर में जाकर कचरा संग्रह करते गांधी नजर आए। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि गांधी जयंती पर गांधी की वेश-भूषा में सफाई कर्मियों को कचरा संग्रह करके स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांधी जयंती के एक दिन पूर्व आयोजित कार्यक्रम को एक दिन का विस्तार दे दिया गया है। यह कार्यक्रम पहले सिर्फ एक अक्टूबर को होना था। इसके बाद 11.45 में एनआईटी मोड़ से रैली निकाली गई जो गांधीघाट तक गई।

 

वहीं दूसरी ओर पटना में गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के पास बच्चों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कलाकारों ने नाटक प्रस्तुत किया।

 

चंपारण में बापू की मूर्ति अनावरण के बहाने सोनिया ने किया चुनावी शंखनाद

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंपारण में बापू की प्रतिमा का वर्चुअल माध्यम से अनावरण किया और इसी बहाने उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर जमकर प्रहार किया। सोनिया ने कहा कि देश मे कुछ लोग भावना, भ्रम और भय का व्यापार करके चला रहे सरकार हैं। देश के युवाओं को रोजगार देने वाली संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। गांधी जी का नाम लेकर सोनिया बोली कि गांधी जी के लिए प्रगति का अर्थ मनुष्य का समग्र विकास थ पर आज की सरकार की योजनाएँ चंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं।

  

बापू की कर्मभूमि में गांधी जयंती पर कार्यक्रमों की धूम, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन 

मोतिहारी में बाल उद्यान में गांधी जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने योगमुद्रा वाली प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। फिर इसके बाद भजन कीर्तन व नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति शुरू हुई। वहीं गांधी स्मारक पर राज्य के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, कल्याणपुर के विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

गया के गांधी मंडप में बापू के स्मारक पर पुष्प चक्र और सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित  कर उन्हें नमन किया गया । श्रद्धा अर्पित करने वालों में मगध प्रमंडलीय आयुक्त गया के जिलाधिकारी प्रमुख थे। समाहरणालय परिसर में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

 

गांधी जयंती पर बेतिया में दैनिक जागरण का वेबिनार आयोजित

बेतिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को दैनिक जागरण की ओर से 'गांधी जी के विचार और युवा पीढ़ी' विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। बेतिया के भितिहरवा आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षाविद और गांधीवादी विचारकों ने दैनिक जागरण के इस पहल की सराहना की और कहा कि गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर बन सकती है। बेरोजगारी को दूर करने में भी गांधी जी के विचार सहयोगी साबित होंगे। वेबिनार की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद भोट चर्तुवेदी ने कहा कि युवाओं को प्रतिदिन गांधी जी के विचारों को पढ़ने के लिए एक घंटे का समय निकालना चाहिए। वेबिनार में बुद्धिजीवी, शिक्षक, स्वतंत्रता सेनानी के स्वजन व युवाओं ने हिस्सा लिया।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.