जुलूस निकाल पार्षदों ने किया विकास का वादा
नगर निगम चुनाव जीतने के बाद दूसरे दिन भी वार्ड पार्षदों और उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला।
पटना। नगर निगम चुनाव जीतने के बाद दूसरे दिन भी वार्ड पार्षदों और उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। सभी अपने वार्डो का चक्कर लगा कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पार्षदों ने अपने वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया वार्ड 28 पार्षद विनय कुमार पप्पू ने कहा कि जनता के विश्वास पर ही हमेशा कार्य किया हूं, आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वार्ड 31 को छोड़ 32 से चुनाव जीत कर पार्षद बनीं पिंकी यादव ने विजय जुलूस को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जो मुझ पर विश्वास जताया हैं, मैं उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगी। वार्ड 22 बी से पार्षद बनीं सुचित्रा सिंह ने विजयी जुलूस को संबोधित करते हुए कहा कि अब मैं जनता के सभी कार्यो को लेकर सड़क से लेकर निगम के संसद तक संघर्षरत रहूंगी। वार्ड भ्रमण पर जुलूस को संबोधित करते हुए वार्ड 44 की पार्षद माला सिन्हा ने कहा कि जनता का साथ हमेशा से रहा हैं। मैं हर सामाजिक कार्यो में आगे बढ़ कर पूरा किया हूं।