पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी, आज होगा मतदान
पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी आज होगा मतदान सुरक्षा रहेगी सख्त।
पटना(नौबतपुर)। प्रखंड क्षेत्र के कुल 21 पैक्सों में से 12 पैक्सों में होने वाले चुनाव की सारी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। 12 पैक्सों के 32 बूथों पर नौ दिसंबर की सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसमें 43 पैक्स उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज आनंद ने बताया कि 12 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बूथों पर पर्याप्त संख्या में जिला पुलिस बल के जवानों की तैनाती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाच सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें अंचल पदाधिकारी आशुतोष झा सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। फर्जी बोगस मतदान रोकने के लिए भी उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी बूथ पर बोगस मतदान होता है या फिर बूथ पर कब्जा का प्रयास होता है तो इसके लिए मतदान कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था के लिए उम्मीदवारों और जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को मतगनणा की जाएगी, जिसके लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है। राजकीय हाई स्कूल अमरपुरा में में मतगनणा स्थल बनाया गया है। पैक्स आध्यक्षों व कार्यकारणी सदस्यों के बीच चुनाव चिन्ह वितरित
फतुहा : पैक्स चुनाव में प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह निर्वाची पदाधिकारी द्वारा वितरण कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 चुनाव चिन्ह आवंटित की गई है, जिसमें प्रथम में मोतियों का माला, ब्लैक बोर्ड, किताब, ईट ,पुल, बैगन, चिमनी, कैमरा, कार, कैरम बोर्ड ,नेट टाई व रॉड रोलर शामिल है। यह चुनाव प्रत्याशियों के अल्फावेटिक्ल नाम के आधार पर निर्गत किया गया। साथ ही पैक्स चुनाव में कार्यकारणी के रूप में चुनाव लड़ने वालों के लिए आरक्षण कोटा के हिसाब से चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया गय है, जिसमें गुड़िया, चापाकल, वायुयान, टॉफी ,छड़ी, समेत कई तरह के चुनाव चिन्ह हैं। इसकी जानकारी फतुहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने दी है। पैक्स चुनाव में चल रही जोर आजमाइस, मतदाताओं को लुभाने में जुटे प्रत्याशीे
धनरुआ : प्रखंड के 19 पैक्सों में 13 दिसम्बर को होने वाले चुनाव को लेकर गांव की राजनीति गर्म हो गई है। नाम वापसी के बाद बचे 63 अध्यक्ष और 258 कार्यकारणी के प्रत्याशी मतदाताओं के बीच उम्मीदवार पहुंच रहे हैं। मोरियावा पैक्स अध्यक्ष के लिए पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रभात रंजन ने कुरकुरबाड़ा, राढा़ व चकिया सहित कई गांवों का दौरा कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने को कहा। वहीं निमडा पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार परमानंद प्रसाद ने भी पंडितगंज, साहोपुर सहित कई गांवों का दौरा कर मतदाता को पक्ष में मतदान करने के लिए वोट मागे। पैक्स चुनाव के मतदान को लेकर तैयारी पूरी
संस, दानापुर : पैक्स चुनाव के प्रथम चरण में सोमवार को दानापुर प्रखंड के आठ पंचायतों में पैक्सों में मतदान होगा। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय से रविवार को मतदानकर्मियों को मतदान सामाग्री के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड के गंगहारा, पतलापुर, कासीमचक, मानस, मुबारकपुर-रघुरामपुर, जमसौत, हथियाकाध व सरारी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होना है। इसमें जमसौत पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पद पर 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए 111 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और कुल मतदाता 12,239 है, जो मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पैक्सों का चुनाव आज, 11 लोगों को लिया गया हिरासत में
दुल्हिन बाजार : प्रखंड में होने वाले पैक्स चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को दुल्हिन बाजार प्रखंड के 14 में से 10 पंचायतों में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। उलार-सोरंगपुर, राजीपुर व भरतपुरा पंचायतों में तकनीकी कारणों से मतदान नहीं कराया जा रहा है, वहीं ऐनखा भीमनीचक पंचायत से अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। मतदान के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी चौकसी रहेगी। मतदान के तत्काल बाद मतपेटिकाओं को प्रखंड स्थित वंशीधारी उच्च विद्यालय उलार में गणना स्थल पर लाया जाएगा। जहा कड़ी चौकसी के बीच मतों की गणना का कार्य कराया जाएगा। 10 पंचायतों के 20 हजार से अधिक मतदाता 27 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी रविवार को ही पहुंच गए हैं।