विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में हार के बाद अब महाराष्ट्र चले प्रशांत किशोर! NCP का आया क्लियर कट जवाब

Published: Fri, 22 May 2026 10:27 AM (IST)

बिहार चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर के महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार की एनसीपी के साथ काम करने की अटकलें तेज हो गई हैं।

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर के पास अब नया काम आ सकता है। बिहार चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद वे अब महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से संपर्क में हैं। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि हाल कि सुनेत्रा पवार और प्रशांत किशोर के बीच करीब दो घंटे की बैठक हुई। इसमें पार्टी को नई दिशा देने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। 

वहीं इस मामले में सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट करते क्लियर बताया कि प्रशांत किशोर मेरे दोस्त हैं और भाई जैसे हैं। हम उन्हें 'दादा' के जमाने से जानते हैं। कल वे शहर में थे, इसलिए हमें उन्हें अपने घर पर दोपहर के खाने और कुछ अच्छी बातचीत के लिए बुलाकर बहुत खुशी हुई।

सुनेत्रा पवार ने साथ काम करने को लेकर कर दिया क्लियर

इसके साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ काम करने की अटकलों पर कहा कि उनके NCP के साथ काम करने को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं, उनके बारे में मैं स्थिति साफ कर देना चाहता हूं। मेरी जानकारी के अनुसार, उन्हें राजनीतिक सलाहकार का काम छोड़े हुए कुछ साल हो चुके हैं। 

उन्होंने आगे लिखा मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव आएगा, लेकिन मैं उन सभी लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं जो इस बारे में जानना चाहते हैं कि हम एक-दूसरे के लिए हमेशा उपलब्ध हैं और रहेंगे, जहां भी जरूरत होगी।

एनसीपी के लिए प्रशांत किशोर का साथ काफी अहम होगा

सुनेत्रा पवार के इस पोस्ट के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि जल्द ही प्रशांत किशोर उनके साथ महाराष्ट्र में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो तो एनसीपी के लिए काफी अहम हो सकता है। दरअसल अजीत पवार के निधन के बाद पार्टी अभी अंदरूनी कलह, संगठन की कमजोरी और आने वाले स्थानीय निकाय व विधानसभा चुनावों की तैयारी से जूझ रही है।