'औकात से ज्यादा बोलने लगे थे, अंत तय'; अनंत सिंह के बाद प्रशांत किशोर ने नीरज कुमार पर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक निर्वाचन चुनाव से पहले जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है।
-1791567456146_m.webp)
प्रशांत किशोर। (फाइल फोटो)
HighLights
प्रशांत किशोर ने नीरज कुमार पर औकात से ज्यादा बोलने का आरोप लगाया।
उन्होंने नीरज कुमार को राजनीतिक रूप से जवाब देने का दावा किया।
चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।
राज्य ब्यूरो, पटना। पटना स्नातक निर्वाचन के चुनाव से पहले नेताओं की राजनीतिक बयानबाजी तल्खी के साथ तेज होने लगी है।
शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के प्रमुख व विधायक प्रशांत किशोर ने जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार पर तंज कसते हुए जुबानी हमला बोला।
उन्होंने यहां तक कहा कि नीरज कुमार अपनी औकात से ज्यादा बोलने लगे थे और अब उनके हिसाब का समय आ गया है।
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि वे नीरज कुमार को राजनीतिक रूप से जवाब देंगे और उन्हें सड़क पर ले आएंगे।
नीरज कुमार की इतनी हैसियत नहीं है कि वह सीधे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नीतीश कुमार स्वयं मीडिया के सामने आकर लोगों से नीरज कुमार को वोट देने की अपील कर दें, तो वह अपने उम्मीदवार को वापस ले लेंगे।
उन्होंने एसआईआर पर हो रहे विरोध पर कहा कि पिछले 8-10 वर्षों से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगे हैं, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए।
बिहार में मतदान से दो दिन पहले तक वोट खरीदे गए और चुनाव आयोग मूकदर्शक रहा। जब तक चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होगी, विरोध होगा।
हमारी पार्टी के लोग लोकतंत्र को जिंदा कर रहे हैं, पहले नेता लालू जी का जंगलराज आ जाएगा कह जीतते थे, अब सरकार को 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करने पड़े, हमारी वजह से सरकार को थोड़ी मेहनत-पैसा खर्च करना पड़ा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने बिहार के लोगों को दिखाया कि आप वोट के लिए 10 हजार रुपये मांगेंगे तो मिलेगा, शिक्षा-रोजगार मांगेंगे तो वो भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 'अनंत सिंह आ फलना सिंह खाली लटर-पटर करते हैं...', पटना में NDA की बैठक से निकलते ही भड़के BJP नेता
