'बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर का पहला बयान, BJP पर बोला हमला
प्रशांत किशोर ने Bankipur Election Results में जीत के बाद अपना पहला बयान दिया, जिसमें उन्होंने लोगों के भरोसे का ...और पढ़ें
HighLights
बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान प्राथमिकता।
अगले दो-तीन महीनों में बांकीपुर में सुधार दिखेंगे।
भाजपा नेतृत्व को बिहार के लिए अच्छे सीएम का संदेश।
डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर उपचुनाव परिणाम में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आ गया है। उन्होंने (Prashant Kishor) कहा कि इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है। हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अगले दो-तीन महीनों में वे बदलाव दिखने लगेंगे।
उन्होंने कहा कि वो बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते। उनके विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आपको अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखेंगे।
भाजपा नेतृत्व को जनता का संदेश
प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर के लोगों ने बीजेपी नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर किसी अच्छे व्यक्ति को नियुक्त करें। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सम्राट चौधरी की जगह कुशवाहा समुदाय के किसी दूसरे नेता को लाना चाहती है, तो यह पूरी तरह से उनका फैसला है, हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिसे भी चुना जाए, वह कुशवाहा समुदाय का एक सक्षम और ईमानदार व्यक्ति होना चाहिए।
Prashant Kishor ने कहा कि बिहार को हर हाल में आगे बढ़ना चाहिए। बिहार का विकास होना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन व्यक्ति जीतता है या कौन सी पार्टी सरकार बनाती है। यही लोकतंत्र है। चुनाव में जीत और हार तो होती रहती है; वे आते-जाते रहते हैं। असल मायने में जो चीज महत्वपूर्ण है, वह है बिहार का विकास।
अब तक का रिजल्ट
27 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 16887 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 55780 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 38893 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 12461 वोट मिले हैं।
