विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर और NEET पेपरलीक के किंगपिन की पत्नी एक साथ, वायरल तस्वीर से मचा सियासी बवाल

Published: Tue, 25 Jun 2024 01:05 PM (IST)

नीट पेपर लीक मामला बिहार में काफी तूल पकड़ चुका है। पक्ष और विपक्ष दोनों इस मामले को लेकर एक ...और पढ़ें

नीट मामले में उछला प्रशांत किशोर का नाम
नीट मामले में उछला प्रशांत किशोर का नाम

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi बिहार में नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) को लेकर सियासत तेज है। कुछ दिनों पहले, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इस मामले का तार पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जोड़ा था।

वहीं, राजद ने भी कुछ तस्वीरें मीडिया के साथ साझा कीं, जिसमें आरोपियों के साथ एनडीए के कई नेता नजर आए। अब राजद ने इस मामले में चुनावी विश्लेषक और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नाम उछाला है।

दरअसल, राजद की प्रवक्ता कंचन यादव ने अब प्रशांत किशोर और ममता देवी की एक तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर साझा की है। तस्वीर में ममता देवी और प्रशांत किशोर एक साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर से बिहार में सियासी बवाल मचा है। बता दें कि ममता देवी नीट पेपर लीक मामले के किंगपिन संजीव मुखिया की पत्नी हैं। 

जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े रहे हैं नीट पेपर लीक कांड के आरोपी

नीट पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने झारखंड के देवघर से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उसमें तीन राजगीर प्रखंड के छबिलापुर थाना क्षेत्र बेलदार बिगहा के रहने वाले हैं। ये सभी जमीन की खरीद- बिक्री का धंधा करते थे।

बेलदार बिगहा में एकंगर सराय के कुंडवा पर निवासी राजीव कुमार का ननिहाल है। इस कारण ये लोग एक दूसरे से पूर्व परिचित थे। इस कांड में गांव के दो अन्य युवकों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। ईओयू की टीम ने उन दो युवकों की गिरफ्तारी के लिए रविवार की रात उनके घर पर दस्तक दी थी, लेकिन दोनों में से कोई नहीं मिला।

सूत्रों की माने तो महेन्द्र प्रसाद के पुत्र सुमन कुमार और महेश प्रसाद के पुत्र विकास कुमार की तलाश आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही है। वहीं, संजीव मुखिया भी नालंदा जिले का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें-

NEET Paper Leak Case: तो ऐसे हुआ था पेपर लीक... नीट केस में सामने आया एक और बड़ा अपडेट, गिरोह ने इनसे ली थी मदद

Tejashwi Yadav: नीट मामले के बीच बिहार में अब इस मुद्दे पर सियासत तेज, तेजस्वी को सीधे PM से कहनी पड़ी ये बात