Move to Jagran APP

नवंबर तक जगमगाने लगेगा दस एकड़ में बना प्रकाश पुंज, खर्च होंगे 54.17 करोड़

श्री गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व की स्मृति में 54.17 करोड़ से प्रकाश पुंज का निर्माण किया जा रहा है>

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 10:20 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 10:20 AM (IST)
नवंबर तक जगमगाने लगेगा दस एकड़ में बना प्रकाश पुंज, खर्च होंगे 54.17 करोड़
नवंबर तक जगमगाने लगेगा दस एकड़ में बना प्रकाश पुंज, खर्च होंगे 54.17 करोड़

अनिल कुमार, पटना सिटी। मालसलामी के बाजार समिति परिसर में गुरु के बाग के सटा प्रकाश पुंज जल्द ही अपनी छटा बिखेरने लगेगा। श्री गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व की स्मृति में 54.17 करोड़ से प्रकाश पुंज का निर्माण किया जा रहा है। दस एकड़ वाले प्रकाश पुंज में 7045 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर निर्माण प्रक्रिया होगी। वहीं बाकी भाग में उद्यान व अन्य संरचनाएं होंगी। यहां बिना किसी रुकावट के पर्यटक पैदल परिभ्रमण कर सकेंगे।

loksabha election banner

श्री गुरु गोविंद सिंह की जीवनी का होदा दीदार

प्रोजेक्ट मैनेजर रूबल शर्मा ने बताया कि नवंबर 2019 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। 350वें प्रकाश पर्व की स्मृति में दस एकड़ में बनने वाले बहुद्देश्यीय प्रकाश केंद्र एवं उद्यान में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। तीन मंजिला निर्मत प्रकाश पुंज के चार प्रवेश द्वार को दशमेश गुरु के साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा फतेह सिंह, बाबा जुझार सिंह व बाबा जोरावर सिंह को सर्मिपत किया गया है जो इस पार्क के स्तंभ के रूप में काम करेंगे। ये चारों द्वार वीरता, निर्भयता, विश्वास तथा प्यार के प्रतीक होगा। इस प्रकाश पुंज में श्री गुरु गोविंद सिंह की जीवनी से जुड़ी पांच विभिन्न गुरुद्वारा तख्त श्री पौंटा साहिब, तख्त श्री नादेड़ साहिब, तख्त श्री केशगढ़ साहिब, तख्त श्री हेमकुंड साहिब तथा तख्त श्री पटना साहिब की संरचनाएं होंगी।

इस परिसर में 685 वर्गमीटर क्षेत्र में 400 लोगों के बैठने की क्षमता के लिए एक दीर्घ वृताकार सभागार का निर्माण होगा। इसके अलावा 110 मीटर लंबे व 9.8 मीटर ऊंचाई पर आकाशीय सेतु का निर्माण किया जाएगा। जिस पर से पर्यटक पूरे परिसर का नजारा ले सकेंगे। सेतु तक पहुंचने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था होगी। इसके अलावा श्री गुरु गो¨वद सिंह व उनके चारों पुत्रों से संबंधित जीवनवृत की प्रदर्शनी के लिए दो प्रदर्शनी कक्ष बनाएं जाएंगे। इसके अलावा वृताकार स्तंभ तथा स्टील से निíमत वृहत खंडा साहिब का निर्माण किया जाएगा। इस प्रकाश पुंज में पर्यटक सूचना केंद्र, प्रसाधन कक्ष तथा गार्ड कमरे का निर्माण होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.