Move to Jagran APP

गुरुनानक देव प्रकाश पर्व को लेकर तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से निकली प्रभातफेरी, सत श्री अकाल के नारों से गूंजा पटना

सिखों के गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 30 नवंबर को है। इसे लेकर पटना में तैयारियां की गईं हैं। प्रकाश पर्व के सिलसिले में गुरुवार को पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से प्रभातफेरी निकाली गई। आगे शुक्रवार व शनिवार को भी प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 06:34 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 06:34 AM (IST)
गुरुनानक देव प्रकाश पर्व को लेकर तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से निकली प्रभातफेरी, सत श्री अकाल के नारों से गूंजा पटना
गुरुनानक देव प्रकाश पर्व को लेकर पटना में निकली प्रभातफेरी। तस्‍वीर: जागरण

पटना, जेएनएन। Guru Nanak Deo Prakash Parva सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव (Guru Nanak Deo) जी महाराज की जयंती को लेकर गुरुवार की सुबह पांच बजे पटना सिटी के तख्त श्री हरिमंदिर साहिब (Takhta Sri Harimandir Saheb) परिसर से निकली प्रभात फेरी (Prabhat Feri) अशोक राजपथ होते ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का बाग (Guru ka Baag) पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल सिख श्रद्धालओं ने गुरु का बाग गुरुद्वारा में नतमस्तक होने के बाद प्रथम गुरु नानक देव की जीवनी सुनी। कथा-प्रवचन के बाद प्रभात फेरी गुरु का बाग गुरुद्वारा से अशोक राजपथ मार्ग होते तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब लौटी। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में 30 नवंबर को मुख्य समारोह में विशेष कीर्तन व कवि दरबार में संगत निहाल होंगे।

loksabha election banner

बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों से गूंजा पटना

गुरुवार को मार्ग में विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे-बच्चियां एवं पुरुष शबद कीर्तन (Sabad Keertan) करते चल रहे थे। प्रभात फेरी के आगे-आगे पंज-प्यारों में सरदार परमजीत सिंह, मुरारी सिंह, गुरमीत सिंह, खुशवंत सिंह, रंजीत सिंह, सुदेश्वर सिंह, सुरजीत सिंह बरनाला, दिलीप सिंह शेरू, विनोद सिंह, राजदेव सिंह, देवराज सिंह चल रहे थे। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों से पटना का अशोक राजपथ मार्ग गूंजता रहा।

श‍ुक्रवार व शनिवार को भी निकलेंगी प्रभातफेरियां

आगे शुक्रवार की सुबह निकलने वाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ होते सोनार टोली गुरुद्वारा का दर्शन कर तख्त साहिब लौटेगी। शनिवार को भी तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से निकली बड़ी प्रभात फेरी अशोक राजपथ, चमडोरिया, पूरब दरवाजा, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, चौकशिकारपुर, श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, चौक होते तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेगी।

त्रिदिवसीय अखंड पाठ के बाद रविवार को नगर कीर्तन

शनिवार को गुरुनानक देव की जयंती को लेकर गुरु के बाग में त्रिदिवसीय अखंड पाठ रखा जाएगा। वहीं रविवार को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजे गुरु का बाग से नगर कीर्तन निकलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.