Move to Jagran APP

गिरिराज के विवादित बयान पर फिर गरमाई सियासत, JDU ने भी तरेरी आंखें

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने फिर विवादित बयान दिया हे। इसपर बिहार की सियासत गरमा गई है। भाजपा के सहयोगी दल जदयू ने भी आंखें तरेरी हैं। क्‍या है मामला, जानिए।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 11:22 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 11:37 PM (IST)
गिरिराज के विवादित बयान पर फिर गरमाई सियासत, JDU ने भी तरेरी आंखें
गिरिराज के विवादित बयान पर फिर गरमाई सियासत, JDU ने भी तरेरी आंखें

पटना [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता व केंद्र कर नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश को दो भागों में बांटने का काम किया है। उसने मुसलमानों के अंदर जो घृणा पैदा किया, उसे राहुल गांधी ने चरम पर पहुंचा दिया है। वोट के लिए राहुल गांधी ने मुस्लिम कट्टरपंथियों के कान फूंके हैं। देश को तोड़ने की साजिश हो रही है।

loksabha election banner

गिरिराज सिंह के इस विवादित बयान के बाद बिहार में सियासत फिर गरमा गई है। विपक्षी महागठबंधन हमलावर है तो राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (रजग) में भाजपा की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी आंखें तरेरी हैं।

जानिए, क्‍या कहा गिरिराज ने

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत को बांट रहे हैं। उनका अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों से मिलना और उसके बाद गिलानी, हामिद अंसारी और शशि थरूर जैसे लोगों के बयान से लगता है कि साजिश में राहुल गांधी शामिल हैं। लगता है कि राहुल ने सबों के लिए एजेंडा तय किया है। कांग्रेस की पोल खुल गई है, उसका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश कामयाब नहीं होने वाली। इस देश में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। एक देश एक कानून ही चलेगा।

भागलपुर में हिंसा के आरोपितों से जेल मिलने पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने सवाल किया कि लालू प्रसाद यादव किसी आजादी की लड़ाई में जेल नहीं गए हैं, फिर उनसे मिलने जाने वाले क्‍या कहेंगे?  गिरिराज ने कहा कि वे सामाजिक चरित्र वाले बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों से मिलने गए थे, जिनपर कोई आपराधिक मामला नहीं है। कहा कि वे मो. शहाबुद्दीन व लालू से मिलने नहीं जाते हैं।

राजद-कांग्रेस ने कही ये बात

गिरिराज सिंह के उक्‍त बयान के बाद विपक्षी महागठबंधन ने प्रतिक्रिया में उनकी आलोचना की। कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्‍यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि गिरिराज सिंह उन्‍मादी बातें करते हैं। ऐसी बातें सही नहीं हैं। जनता ऐसे नेताओं का चुनाव में इंतजार कर रही है। चुनाव में जनता जवाब देगी।

राजद के भाई वीरेंद्र ने भी गिरिराज सिंह की आलोचना की। कहा कि भाजपा वालों की यही भाषा है। ऐसे लोगों को जनता चुनाव में अपनी सर्जिकल स्‍ट्राइक से बाहर का रास्‍ता दिखा देगी।

जदयू ने भी दी चेतावनी

गिरिराज सिंह के बयान से राजग में सहयोगी दल जदयू भी भड़क गया है। जदयू प्रवक्‍ता नीरज सिंह ने कहा है कि इस देश में धर्म व खान-पान आदि की आजादी है। भाजपा वाले धर्म को राजनीति का एजेंडा बना देश को बांटना चाहते हैं। नीरज सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करना भाजपा के लिए घातक होगा। याद रहे, इससे जदयू का कुछ लहीं बिगड़ेगा, जदयू का भाजपा से गठबंधन सुशासन के लिए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.