Move to Jagran APP

अरे! ये क्या कह गईं राबड़ी देवी, बिहार की सियासत में आया भूचाल, जानिए

राजद नेता राबड़ी देवी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। राबड़ी ने कहा कि वोटर सब बिकाऊ हो गया हैं जो पैसा देगा उसे ही वोट देगा। इस बयान पर बिहार की सियासत गर्मा गयी है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 12:54 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 09:01 PM (IST)
अरे! ये क्या कह गईं राबड़ी देवी, बिहार की सियासत में आया भूचाल, जानिए
अरे! ये क्या कह गईं राबड़ी देवी, बिहार की सियासत में आया भूचाल, जानिए

पटना, जेएनएन। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है। राजद के 23वें स्थापाना दिवस पर शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राबड़ी ने कहा कि आजकल के चुनाव में बिना पैसा खर्चा किए कुछ नहीं होता है।

loksabha election banner

राबड़ी देवी ने कहा कि पैसे खर्च करने पर आप पीछे मत हटिए क्योंकि वोटर भी वोट पैसा लेकर ही देता है। आज का वोटर बिकाऊ हो गया है और वर्कर भी पैसा खोजता है। जदयू ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जबकि कांग्रेस राबड़ी देवी के बचाव में उतर आई है।

जदयू ने कसा तंज-इसीलिए वोटर्स ने निकाल बाहर किया 

राबड़ी देवी के इस बयान पर जदयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन ने इसे हैरान करने वाला बयान बताते हुए कहा है कि राबड़ी जी और उनके  कुनबे को जनता ने आजिज होकर राजनीति से निकाल बाहर किया है। लोकसभा चुनाव में हुए सूपड़ा साफ होने से राजद को बड़ा सबक मिला है। जनता अब भ्रष्टाचार और अहंकार को जानती है और एेसे लोगों को अब नहीं पूछने वाली। 

भाजपा ने कहा-अब जनता इस तरह की राजनीति नहीं चाहती

भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने राबड़ी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अब बहुत हो गयी भ्रष्टाचार की राजनीति अब प्रदेश की जनता इनलोगों को समझ गई है और अब एेसी राजनीति नहीं चलेगी।  

 बचाव में उतरी कांग्रेस, कहा-राबड़ी के बयान को गलत पेश किया

जदयू के तंज पर कांग्रेस ने राबड़ी देवी का बचाव किया है। पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा है कि  कहने का संदर्भ कुछ और था। राबड़ी जी के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोटर भगवान होते हैं, भला राबड़ी जी वोटर को बिकाऊ कैसे बोल सकती हैं?  उनका इशारा बीजेपी पर था, जो राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है।

राबड़ी ने राजद कार्यकर्ताओं को दी सीख 

राबड़ी देवी ने राजद के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि राजद के वर्कर अब कुर्ता सिलाकर नेता बन गए हैं। अब वे पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे हैं लिहाजा राजद के नेता को अब जनता नहीं पहचान रही। राबड़ी ने कहा कि सिर्फ कुर्ता पहनने से कुछ नहीं होने वाला बल्कि सड़कों पर संघर्ष करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.