विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Caste Census पर थम नहीं रहा सियासी उबाल, अब नागमणि बोले; जाति आधारित गणना फर्जी, विरोध में करेंगे आंदोलन

By Arun AsheshEdited By: Prince Sharma
Published: Fri, 06 Oct 2023 06:45 AM (GMT+05:30)

Bihar caste Census शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा है कि जाति आधारित ...और पढ़ें

Bihar caste Census पर थम नहीं रहा सियासी उबाल, अब नागमणि बोले; जाति आधारित गणना फर्जी, विरोध में करेंगे आंदोलन
Bihar caste Census पर थम नहीं रहा सियासी उबाल, अब नागमणि बोले; जाति आधारित गणना फर्जी, विरोध में करेंगे आंदोलन

HighLights

  1. जाति आधारित गणना पूरी तरह फर्जी है।
  2. गांव में गणना से जुड़ा कोई सरकारी कर्मचारी नहीं गया था।

राज्य ब्यूरो, पटना। शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा है कि जाति आधारित गणना पूरी तरह फर्जी है। इसके विरूद्ध आन्दोलन किया जाएगा। अगले साल दो फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कोइरी महाशक्ति प्रदर्शन का आयोजन होगा।

दांगी-कुशवाहा की आबादी को साजिश के तहत कम करके दिखाया गया है। गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में नागमणि ने कहा कि दांगी-कुशवाहा समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उन्हें फोन कर बताया कि उनके गांव में गणना से जुड़ा कोई सरकारी कर्मचारी नहीं गया था।

उन्होंने कहा कि मुसलमान और यादव की आबादी का आकलन कुछ हद तक सही है। लेकिन, दांगी-कुशवाहा सहित कई अन्य जातियों की संख्या जान बूझ कर कम कर दिखायी गई है। यह दांगी-कुशवाहा की बड़ी आबादी को अपमानित करने का प्रयास है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar caste census: बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, पढ़िए राज्‍य में किसकी कितनी आबादी