Move to Jagran APP

प्रियंका की पॉलिटिक्स में एंट्री पर गरमाई सियासत, JDU के प्रशांत किशोर ने दी बधाई

प्रियंका गांधी की पॉलिटिक्स में एंट्री हो गई है और वे कांग्रेस की महासचिव बनाई गई हैं। कांग्रेस की इस खुशी में जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भी खुश हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 03:26 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 09:15 PM (IST)
प्रियंका की पॉलिटिक्स में एंट्री पर गरमाई सियासत, JDU के प्रशांत किशोर ने दी बधाई
प्रियंका की पॉलिटिक्स में एंट्री पर गरमाई सियासत, JDU के प्रशांत किशोर ने दी बधाई

पटना, जेएनएन। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा ट्रंप कार्ड खेला है और प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी जी को पूर्वी यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है। प्रियंका गांधी अब उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी निभाएंगी। इस खबर के बाद बिहार में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और प्रमुख राजनीतिक दल के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

loksabha election banner

जदयू ने दी बधाई, कहा- बहुप्रतीक्षित चेहरे को मिली एंट्री

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेसियों की खुशी स्वाभाविक है। लेकिन, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के महत्वपूर्ण घटक जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की खुशी बेवजह नहीं कही जा सकती। कांग्रेसियों की तरह उन्होंने भी प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने का प्रयास किया था। वे उस समय सफल नहीं हो पाए।

आज जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को पार्टी का महासचिव बनाने की घोषणा की तो विरोधी दल में रहते हुए भी प्रशांत ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने से खुद को रोक नहीं पाए।

राहुल गांधी की घोषणा के तुरंत बाद किशोर ने टवीट किया है-भारतीय राजनीति में लंबे समय से किसी के आगमन का इंतजार आज खत्म हुआ। कुछ लोग उनके आगमन का समय, भूमिका और पार्टी में उनकी हैसियत को लेकर बहस कर सकते हैं। लेकिन, मेरे लिए वास्तविक खबर यह है कि वह अंतत: राजनीति में कूद पड़ीं। प्रियंका गांधी के लिए बधाई और शुभकामनाएं।

असल में यूपी के पिछले विधानसभा चुनाव में पीके कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकार थे। उन्होंने कांग्रेस को जीत का नुस्खा दिया था-प्रियंका गांधी का नाम मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित करें। पुराने कांग्रेसियों ने न सिर्फ इसका विरोध किया, बल्कि युवा प्रियंका के बदले बुजुर्ग शीला दीक्षित का नाम इस पद के लिए प्रस्तावित कर दिया।

पीके दुखी हुए और धीरे-धीरे उन्होंने कांग्रेस से खुद को अलग कर लिया। उनके खाट पर चर्चा वाले आइडिया की कांग्रेसियों ने ऐसी-तैसी कर दी। खाट पर पार्टी की बेहतरी की चर्चा कम हुई, खाट उठाकर भागने के किस्से अधिक बने। पीके की खुशी की वजह यही है कि देर से ही सही, प्रियंका को सक्रिय राजनीति में आने का उनका आइडिया कांग्रेस को दुरुस्त लगा।

वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी प्रियंका को बधाई दी है और कहा है कि वो पहले से ही यूपी की राजनीते में में सक्रिय थीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका के आने से कांग्रेस को कितना फायदा होगा इसके लिए इंतजार करना होगा। 

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई, कहा-पार्टी का सही फैसला

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी उन्हें बहुत बधाई दी है और कहा है कि उनके आने से कांग्रेस को बहुत फायदा होगा। वहीं उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को यूपी वेस्ट के प्रभारी बनाने पर उन्हें भी बधाई दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय ने भी दोनों नेताओं को बधाई दी। 

तेजप्रताप ने कहा-प्रियंका हैं गोल्डन कार्ड 

वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ की और कहा कि वो महागठबंधन के लिए गोल्डन कार्ड साबित होंगी। राजनीति की उन्हें बहुत अच्छी समझ है। प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी का अक्श दिखता है। हम नेता महाचंद्र सिंह ने कहा है कि उनके आने से महागठबंधन की ताकत बढ़ेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.