आक्रोश मार्च में पुलिस से भिड़ंत छात्र राजद कार्यकर्ताओं को पड़ी महंगी, सात गए जेल Patna News
शनिवार को छात्र राजद द्वारा निकाले गए आक्रोश मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सात छात्रों को रविवार की सुबह पुलिस ने जेल भेज दिया है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 01:28 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 01:28 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में छात्र राजद को आक्रोश निकालना महंगा पड़ गया है। मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और बवाल के आरोप में हिरासत में लिए गए सात छात्रों को जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को छात्र राष्ट्रीय जनता दल ने आक्रोश मार्च निकाला था।
आक्रोश मार्च के दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी भांजी थीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पत्थर बाजी भी की थी।
जिसमें कई राहगीर घायल हो गए थे। बवाल बढ़ता देखकर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे। काफी देर तक राजधानी के इनकम टैक्स पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई थी। इसके बाद छात्र आरजेडी सीएम आवास के लिए रवाना हुए थे। हिरासत में लिए गए छात्रो के ऊपर कार्रवाई निश्चित थी। नेताओं को जेल भेजने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें