पटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार, वकील के साथ छह युवतियां गिरफ्तार
पटना पुलिस ने राजधानी के एक बड़े होटल में छापेमारी कर देह व्यापार में लिप्त छह युवतियों के साथ एक वकील को हिरासत में लिया। होटल के कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए।
By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:52 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। पटना पुलिस ने एक बड़े होटल में छापेमारी कर एक वकील सहित छह युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने जैसे ही होटल में छापा मारा अफरा-तफरी मच गई और वकील को आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा। इस होटल में काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया वकील पटना जंक्शऩ एरिया में एक होटल में युवती के साथ था जहां पुलिस ने छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया है। गिरफ्तार वकील से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिग सभी लड़कियों को देह व्यापार के लिए एजेंट दूसरे राज्यों से बुलाते थे। बताया जा रहा है कि कई महीने से यहां लड़कियां आ रही थीं और यह धंधा चल रहा था। किसी ने पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना दे दी थी। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की। छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें