Move to Jagran APP

बिहार: शराब के नशे में पिस्‍टल लेकर झूम रहा था पुलिस जवान, हो गया गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी के बाद भी इसकी लत छूट नहीं रही है। आम लोग की क्‍या कहें, पुलिस वाले भी इसकी लत में फंस जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुंगेर जिले से सामने आया है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 07:47 PM (IST)
बिहार: शराब के नशे में पिस्‍टल लेकर झूम रहा था पुलिस जवान, हो गया गिरफ्तार
बिहार: शराब के नशे में पिस्‍टल लेकर झूम रहा था पुलिस जवान, हो गया गिरफ्तार
 पटना [जेएनएन]। बिहार में शराबबंदी के बाद भी इसकी लत छूट नहीं रही है। आम लोग की क्‍या कहें, पुलिस वाले भी इसकी लत में फंस जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुंगेर जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पुलिस का जवान अभ्‍यानंद पिस्‍टल लहरा रहा था। लोगों की नजर पड़ी और उसे पकड़कर पुलिस काे सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने उस जवान को गिरफ्तार कर लिया।
बेगूसराय पुलिस बल का जवान है 
सदर अस्‍पताल में उसकी जांच करायी गयी तो नशे में धुत्त जवान में अल्कोहल की मात्रा 331 पायी गयी। गिरफ्तार जवान बेगूसराय पुलिस बल का है तथा डीआईजी कार्यालय में तैनात है। बताया जाता है कि मुंगेर में एक नंबर ट्रैफिक के पास पुलिस जवान अभ्‍यानंद नशे में हंगामा कर रहा था और हाथ में पिस्‍टल भी लहरा रहा था। लोगों की उस जवान पर नजर पड़ी तो उसे दबोचा और बगल में कोतवाली थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। 
सस्‍पेंड कर भेजा गया जेल
डीएसपी मुख्यालय मोहम्मद शिब्ली नोमानी के अनुसार अभ्यानंद सिंह बेगूसराय जिला बल का जवान है तथा उसकी पोस्टि‍ंग डीआईजी कार्यालय में है. पिस्‍टल के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच में नशे की पुष्टि के बाद उसे सस्‍पेंड करते हुए जेल भेज दिया गया है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.