Move to Jagran APP

साइड नहीं मिली तो पुलिस को आया गुस्‍सा, नशे में महिलाओं पर खूब बरसाए डंडे, फिर...

बिहार के बेगूसराय में पुलिस को गुस्‍सा आ गया। इसके बाद उसने सड़क पर महिलाओं पर जमकर डंडे बरसाए। घटना के बाद पुलिस के खिलाफ लोगों ने बवाल काटा। भीड़ ने सड़क जाम कर दिया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 09:31 PM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 09:51 AM (IST)
साइड नहीं मिली तो पुलिस को आया गुस्‍सा, नशे में महिलाओं पर खूब बरसाए डंडे, फिर...
साइड नहीं मिली तो पुलिस को आया गुस्‍सा, नशे में महिलाओं पर खूब बरसाए डंडे, फिर...

बेगूसराय [जेएनएन]। वैवाहिक रस्म के लिए जा रही महिलाओं से पुलिस गाड़ी ने साइड मांगी। इसे वर्दीका नशा कहें या शराब का, साइड देने में देरी होने पर पुलिस का माथा गरमा गया। उसने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। घटना में पांच महिलाएं घायल हो गईं। इस दौरान मची भगदड़ में पांच बच्चे भी लापता हो गए, जिनमें से चार देर रात तक मिल चुके थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन सड़क जाम कर  दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे।

loksabha election banner

यह है मामला

बेगूसराय के छौड़ाही बाजार निवासी संतोष कुमार के विवाह कार्यक्रम में रस्म के सिलसिले में दर्जनों महिलाएं गाजे-बाजे के साथ जा रहीं थीं। इसी रास्ते से छौड़ाही पुलिस का गश्ती वाहन भी गुजर रहा था। वाहन चालक बार-बार हॉर्न बजा रहा था, लेकिन साइड नहीं मिल रही थी।

इस दौरान महिलाओं ने पुलिस वालों से कुछ देर रुकने या दूसरे रास्ते से जाने का आग्रह किया। इससे गुस्साए पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर लाठियों से हमला कर दिया। लाठीचार्ज में घायल बबीता देवी, शांति देवी, निर्मला देवी, क्रांति देवी और विभा देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाठीचार्ज से विभा देवी की एक आंख में काफी चोट आई है।

घटना का ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने छौड़ाही बाजार में कई जगह दौलतपुर-मालीपुर सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशितों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मीशराब के नशे में थे। उन्‍होंने पुलिसकर्मियों की मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन सड़क जाम कर वहां बैठ गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने कही ये बात

देर रात तक सड़क जाम जारी था। खबर लिखे जाने तक शराब के नशे में लाठीचार्जके आरोपित पुलिसकर्मियों की मेडिकल जांच नहीं हुई थी। इस बीच छौड़ाही ओपी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने रूटीन बयान दिया कि घटना की जानकारी मिली है, मामले की जांच कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.