विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PMIS से हर महीने म‍िलेंगे 9000 तक, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका, बिहार में 25 को इंटर्नशिप कैंप

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:40 PM (IST)

बिहार के युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत 25 सितंबर को पटना में इंटर्नशिप कैंप आयोजित होगा। ...और पढ़ें

पीएम इंटर्नश‍िप योजना दे रहा बड़ा अवसर। सांकेत‍िक तस्‍वीर

पीएम इंटर्नश‍िप योजना दे रहा बड़ा अवसर। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. 25 सितंबर को पटना में पीएम इंटर्नशिप कैंप।

  2. 9,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता, 6,000 रुपये ग्रांट।

  3. 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए अवसर।

जागरण संवाददाता, पटना। ब‍िहार के युवाओं के ल‍िए बड़ा मौका है। उन्‍हें इंटर्नश‍िप से 9 हजार रुपये प्रत‍ि माह की वित्‍तीय सहायता का अवसर म‍िल सकता है। 

दरअसल कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय भारत सरकार की पीएम इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत प्रदेश में इंटर्नशिप कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इंटर्नशिप चयन शिविर 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवाओं के लिए अवसर

चयनित को छह से नौ महीने की इंटर्नशिप के दौरान नौ हजार रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त छह हजार रुपये का वन-टाइम ज्वाइनिंग ग्रांट भी प्रदान किया जाएगा।

कैंप में रिलायंस, पावरग्रिड और क्वेस जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में कुल 129 पेड इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध होंगे। जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड, पावर ग्रिड कार्पोरेशन आफ इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और क्वेस जैसी कंपनियां इस कैंप में हिस्सा ले रही हैं।

अलग-अलग पदों के लिए क‍िया जाएगा चयन 

कंपनियां विभिन्न भूमिकाओं के लिए युवाओं का चयन करेंगी, जिनमें ऑपरेशंस मैनेजमेंट इंटर्न, जियो डिजिटल रिपेयर और टैलेंट स्पाटर शामिल हैं।

इन पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आइटीआई और ग्रेजुएट रखी गई है। शिविर में सेम डे सिलेक्शन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यानी, युवाओं को इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उसी दिन उन्हें इंटर्नशिप के लिए चुन लिया जाएगा। यह अवसर युवाओं के लिए बड़ा मौका साब‍ित हो सकती है। वेबसाइट पर इससे जुड़ी सारी जानकारी दी गई है।