राजधानी में पीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग का जर्जर छज्जा गिरा, दो नर्सें घायल Patna News
पीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग का छज्जा गिरने से बुधवार को दो नर्सें घायल हो गईं। घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। नर्सोंं की स्थिति खतरे से बाहर है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 02:55 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 02:55 PM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी का पीएमसीएच दो दिनों से सुर्खियों में है। मंगलवार की दोपहर जहां पीजी फेल छात्रों ने परिसर में बवाल कर दिया तो बुधवार को जर्जर भवन ने अस्पताल प्रशासन की फजीहत करा दी। बताया जाता है कि दोपहर करीब दो बजे अस्पताल के एक विभाग का छज्जा गिर गया।
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच गिरे छज्जे की चपेट में आने से हॉस्पिटल की दो नर्सें घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। हादसा इमरजेंसी विभाग में हुआ। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर है।
बताया जाता है कि छत का प्लास्टर कई दिनों से जर्जर था। उसके लटके होने के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही थी। इसके बावजूद किसी की नजर उसपर नहीं पड़ी। जिस कारण बुधवार को घटना हो गई। हादसे के बाद अस्पताल कर्मियों की प्रशासन के प्रति बड़ी नराजगी भी सामने आ रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें