Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'देश में नागपुरिया संविधान...', PM Modi का नाम लेकर अखिलेश का बड़ा दावा; सियासी पारा हाई!

    Updated: Mon, 06 May 2024 02:31 PM (IST)

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा देश में अति पिछड़ों के अधिकार को कुचलना चाहती है तथा नागपुरिया संविधान स्थापित करने के फिराक में है। उन्होंने विकासशील स्वराज पार्टी से अपील की कि वह पूरे इंडी गठबंधन को अपना पूरा समर्थन दें ताकि भाजपा प्रदेश में एक सीट के लिए भी तरस जाए।

    Hero Image
    'देश में नागपुरिया संविधान...', PM Modi का नाम लेकर अखिलेश का बड़ा दावा; सियासी पारा हाई!

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में रविवार का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत लेकर आया जब विकासशील स्वराज पार्टी की राष्ट्रीय एवं राज्य इकाई ने मुक्त स्वर से कांग्रेस के समर्थन का एलान किया। इसकी घोषणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेसवार्ता में गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार की राजनीति में बेलदार, नोनिया एवं निषाद जाति के अति पिछड़ों के योगदान को सराहा एवं कांग्रेस को समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया।

    डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा देश में अति पिछड़ों के अधिकार को कुचलना चाहती है तथा नागपुरिया संविधान स्थापित करने के फिराक में है।

    अखिलेश की विकासशील स्वराज पार्टी से अपील

    उन्होंने विकासशील स्वराज पार्टी से अपील की कि वह पूरे इंडी गठबंधन को अपना पूरा समर्थन दें, ताकि भाजपा प्रदेश में एक सीट के लिए भी तरस जाए।

    'कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी...'

    वहीं, विकासशील स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने एलान किया कि उनकी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने मल्लाह समुदाय को उचित सम्मान प्रदान किया एवं टिकट बंटवारे में उसे प्रतिनिधित्व दिया।

    उन्होंने कहा कि राजग गठबंधन अति पिछड़ों के साथ अत्याचार करता रहा है जिससे निजात पाने का एक ही तरीका है कि कांग्रेस का हाथ मजबूत किया जाए। इसी उद्देश्य से विकासशील स्वराज पार्टी अपना समर्थन कांग्रेस को बिना शर्त प्रदान करती है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस एवं विकासशील स्वराज पार्टी के कई नेता उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav : चुनाव के बीच भावुक हुए तेजस्वी, PM Modi के लिए लिखी ये बात; कहा- चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन...

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar : 'भितरघात करने वालों को चुनाव बाद...', भरी सभा में नीतीश ने किसको दे डाली चेतावनी? सियासी हलचल तेज