विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी के जन्मदिन पर पटना में अनोखा आयोजन, कालीघाट पर गंगा क‍िनारे कटआउट पर चढ़ाया गया 76 किलो दूध

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:27 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले पटना के कालीघाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कटआउट का 76 किलो दूध ...और पढ़ें

HighLights

  1. पटना के कालीघाट पर पीएम मोदी के कटआउट का अनोखा दुग्धाभिषेक।

  2. प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन पर 76 किलो दूध से किया गया अभिषेक।

  3. वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और आरती के साथ मिठाई का वितरण हुआ।

डिजिटल डेस्क, पटना। PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले बुधवार को पटना के कालीघाट पर गंगा किनारे अनोखा आयोजन किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान की तरह उनके कटआउट का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंखध्वनि हुई और आरती उतारी गई।  प्रधानमंत्री के 76वें जन्‍मदिन पर तस्वीर पर 76 किलो दूध चढ़ाया गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘बार-बार ये दिन आए, तुम जियो हजारों साल’ जैसे गीत गूंजे। इसके साथ ही ‘शांताकारं भुजगशयनम्’ सहित वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया।

आरती के बाद लोगों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के जयकारे भी लगाए गए।

17 सितंबर को है प्रधानमंत्री का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पटना के कालीघाट पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

एक कार्यकर्ता ने कहा क‍ि कार्यकर्ता कल का इंतजार कर रहे हैं जब प्रधानमंत्री का जन्‍मदिन मनाया जाएगा। एक महीना तक लगातार उनका जन्‍मदिन मनेगा।  

आयोजकों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। देशभर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बिहार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग स्थानों पर आयोजन किए जा रहे हैं।

कालीघाट पर हुए कार्यक्रम में गंगा किनारे पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री की तस्वीर का दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद आरती और मिठाई वितरण किया गया। आयोजन के दौरान धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ देशभक्ति के नारे भी लगाए गए।