पटना की बजाय कोलकाता चला गया विमान
पटना एयरपोर्ट पर सुबह में लो विजिबिलिटी से फ्लाइट की लैंडिंग में परेशानी रही।
पटना । पटना एयरपोर्ट पर सुबह में लो विजिबिलिटी से फ्लाइट की लैंडिंग में परेशानी रही। सुबह 10.15 बजे दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 15 मिनट पहले ही पटना पहुंच गई। उस वक्त पटना एयरपोर्ट क्षेत्र में लो विजिबिलिटी बना हुआ था। थोड़ी देर तक यह विमान हवा में ही उड़ते रहा। जब इसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई तो इसे वापस कोलकाता जाना पड़ा। हालांकि थोड़ी ही देर बाद स्पाइस जेट की ही कोलकाता से पटना आने वाली तथा मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट सही समय से पटना एयरपोर्ट पहुंच गई। कोलकाता गई दिल्ली की फ्लाइट वापस 1 बजे के आसपास पटना पहुंची। इस दौरान यात्रियों को भोजन भी विमान कंपनी को परोसना पड़ा।
वहीं दूसरी ओर, आज इंडिगो की पटना-लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट फिर से शुरू कर दी गई है। यह फ्लाइट एक घंटे विलंब से प्रस्थान की। इसके अलावा इंडिगो की आज से दिल्ली व बंगलुरु की फ्लाइट रद कर दी गई है। कोहरे को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुबह वाली सारी फ्लाइट को रि शिड्यूल कर चलाने की अनुमति दी है। आज भी 36 फ्लाइट में 32 फ्लाइट उड़ान भरी। कोहरे के कारण अधिकांश फ्लाइट आधे घंटे से एक घंटे तक लेट रही। आज से गो एयर ने भी अपनी एक पुरानी रद की गई फ्लाइट को आज से शुरू कर दी है।