विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस से चूक हुई है तो सुधार करे...; NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में बोले पीके, दी चेतावनी

By Digital Desk Edited By: Vyas Chandra
Published: Fri, 16 Jan 2026 03:58 PM (IST)

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया है। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रशांत किशोर ने मृतका के परिजनों से जहानाबाद में मुलाकात की।

  2. पुलिस की प्रारंभिक जांच पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

  3. निष्पक्ष जांच और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लड़की संदिग्ध स्‍थ‍िति‍यों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस का प्रारंभ‍िक दावा पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद से सवालों के घेरे में है। 

इस बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत क‍िशोर (PK) ने शुक्रवार को जहानाबाद जाकर मृतका के स्‍वजनों से मुलाकात की। कहा कि इस मामले में अब नए सिरे से पुलिस को जांच करनी चाहिए। 

राजधानी के एक हॉस्‍टल में छात्रा की मौत हो गई थी। वह मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलि‍स ने इसे आत्‍महत्‍या बताया था। हालांक‍ि, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से मामला अलग हो गया है। 

स्‍वजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उंगली उठाई। उन्‍होंने बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की आशंका भी जताई है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट भी इस ओर इशारा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में बड़ा एक्‍शन; एसआईटी का गठन, पटना आईजी को भी जिम्‍मेदारी

पुलिस से चूक हुई है तो सुधार करे 

स्‍वजनाें के साथ ही स्‍थानीय लोगों में भी इसको लेकर काफी गुस्‍सा है। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी उनपर केस वापस लेने का दबाव दे रहे हैं। 

प्रशांत क‍िशोर ने छात्रा के स्‍वजनों को सांत्‍वना दी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा क‍ि यदि प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रशासन से कोई चूक हुई है तो उसे सुधारा जाना चाहिए।

हमलोग कल पीड़िता के परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करेंगे, ताकि हर हाल में बच्ची को न्याय मिल सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि न्याय नहीं मिला तो जन सुराज संविधान के दायरे में रहकर हर आवश्यक और लोकतांत्रिक कदम उठाएगा।