Move to Jagran APP

यात्रियों से भरी फ्लाइट को पटना में लैंड कराने से पायलट ने किया इनकार, दिल्ली ग्राउंडेड किया गया गो एयर का विमान

यात्रियों से भरी फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट आने से पहले पायलट ने लैंड कराने से इनकार कर दिया। दिल्ली से उड़ान भरते ही विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते दिल्ली में ही विमान को लैंड कराना पड़ा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 03:21 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 09:13 PM (IST)
यात्रियों से भरी फ्लाइट को पटना में लैंड कराने से पायलट ने किया इनकार, दिल्ली ग्राउंडेड किया गया गो एयर का विमान
पटना आने से पहले विमान में आ गई खराबी। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना। नई दिल्ली से पटना आ रहे गो एयर के विमान संख्या जी8 131 में राजधानी पहुंचने से पहले ही तकनीकी खराबी आ गई। इससे फ्लाइट को वापस दिल्ली ले जाया गया। इस विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंडेड कर दिया गया। बताया गया कि विमान से पटना आ रहे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया। दोबारा विमान सवा पांच बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड किया। यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या विमान से पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हुई, जिस विमान को ढाई बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरना था वह शाम छह बजे उड़ान भर सका।   

loksabha election banner

वहीं गोएयर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि विमान संख्या जी8 131 में दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद उसमें तकनीकी खराबी की जानकारी मिल गई। इसके कारण इस विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। इधर, एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि अचानक पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी आने की बात बताई। विमान में खराबी की बात सुनकर यात्रियों के होश उड़ गए। हालांकि दिल्ली सुरक्षित लैंड करने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

दूसरी फ्लाइट से पटना आए यात्री

बताया जाता है कि गो एयर की फ्लाइट जी8-131 ने मंगलवार को दिल्ली से पटना आने के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर 02.10 बजे विमान को पटना में लैंड करना था। इस बीच दिल्ली से उड़ान भरते ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने विमान को पटना तक ले जाने से इनकार कर दिया। तुरंत फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया। इसके बाद दूसरी फ्लाइट से पटना के यात्रियों को दिल्ली से भेजा गया। विदित हो कि पिछले महीने स्पाइस जेट की फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। बर्ड हिट के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.