पहले बांसुरी-शंख बजा चर्चा में रहे तेज प्रताप, अब भगवान भोलनाथ बने लालू के कन्हैया
अपने अंदाज के लिए प्रसिद्ध लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की भगवान शंकर के रूप में एक तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर देवघर के किसी पहाड़ पर खींची गई बताई जा रही है।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 12:05 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 09:06 PM (IST)
पटना जेएनएन। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे कभी बांसुरी तो कभी शंख बजाते हैं। उनकी बांसुरी बजाने वाली तस्वीर ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान खींच लिया था। बीते तीन दिनों से उनकी देवघर यात्रा चर्चा में है। इस दौरान वे शिव के अवतार में हाथों में त्रिशूल लिए नजर आए हैं। देवघर की पहाड़ी की उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
सावन में भगवान भोजनाथ की पूजा करने देवघर गए तेज प्रताप यादव ने देवघर की एक पहाड़ी पर शिव की मुद्रा में ध्यान लगाया। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विदित हो कि तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के साथ देवघर गए थे। रास्ते में उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में 'असुरों' का राज है, जिसके नाथ के लिए वे भगवान शंकर से गुहार लगााएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें