जनमत के अपमान का बदला लेगी जनता: दीपंकर
मसौढ़ी। 2017 मेंमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनमत का अनादर कर भाजपा से साठगांठ की थी। इस बार जनता उनको सबक सिखाएगी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:43 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:43 AM (IST)
मसौढ़ी। 2017 मेंमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनमत का अनादर कर भाजपा से साठगांठ की थी। इस बार जनता अपने अपमान व स्वाभिमान का बदला लेगी। उक्त बातें बुधवार को मसौढ़ी में भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कही। वे राजद प्रत्याशी रेखा देवी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया। कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने में वे असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर देश में कानून का राज होता तो आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेल में होते। यूपी के हथरस की घटना की चर्चा करते हुए कहा कि देश में बेटियां असुरक्षित हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें