Move to Jagran APP

पटना के बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर आपस में टकरा पलट गया अॉटो, आधा दर्जन गंभीर Patna News

राजधानी के बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो अॉटो आपस में टकरा गया। जिससे छह यात्री घायल हो गए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 09:06 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 09:06 AM (IST)
पटना के बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर आपस में टकरा पलट गया अॉटो, आधा दर्जन गंभीर Patna News
पटना के बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर आपस में टकरा पलट गया अॉटो, आधा दर्जन गंभीर Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी में बुधवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। घटना बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर हुई। यहां दो टेंपो आपस में टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों अॉटो बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को अॉटो के नीचे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

बताया जाता है कि हादसा बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में अहियापुर मुसहरी के पास हुआ। घटना के समय दोनों अॉटो पर यात्री सवार थे। घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। बताया जाता है कि हादसे का शिकार अॉटो बिहटा से दानापुर और दानापुर से बिहटा आ रही थी। अॉटो जैसे ही बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में अहियापुर मुसहरी के पास पहुंची कि आपस में टकरा गई।

तेज रफ्तार में होने के बाद टकराते ही दोनों अॉटो पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने छह गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में सभी को पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद बिहटा पुलिस ने क्षतिग्रस्त अॉटो को जप्त कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.