बिहार की भीड़ ने फिर दिया फैसला, वैशाली में बैंक से चोरी करते पकड़े गए युवकों को किया अधमरा Vaishali News
बिहार शुक्रवार को भीड़ तंत्र के निर्णय के कारण सुर्खियों में आ गया है। छपरा के बाद वैशाली में चोरों को पकड़ने के बाद इतना पीटा गया कि हालत गंभीर बनी हुई है।
वैशाली, जेएनएन। बिहार भीड़ की भीड़ का फैसला सुर्खियां बनता जा रहा है। छपरा में मवेशी चोरी करने पर तीन की हत्या के बाद वैशाली में भीड़ ने अपने हाथों "इंसाफ" किया है। शुक्रवार को महुआ थाना क्षेत्र में सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी करने आए चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद चारों की जमकर पिटाई की। थकने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक महुआ थाना क्षेत्र के सुंदरनगर में सेंट्रल बैंक का सीएसपी है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह चोरी की नीयत से चार लोग घुस गए। इसी बैंक के अंदर आ रही आवाज सुनकर कुछ लोगों को शंका हुई तो जांच को पहुंच गए। लोगों को आते देख चारों चोर भागने लगे पर कामयाब नहीं हुए। इसमें सभी ने चारों को पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंटा, चूता-चप्पल जो मिला उससे मारा। सभी की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।