Move to Jagran APP

दिनभर घर में गुजार रहे, शाम में कोरोना का दे रहे साथ

लॉकडाउन के दौरान लोग दिनभर घर में समय बीता रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 01:45 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 06:12 AM (IST)
दिनभर घर में गुजार रहे, शाम में कोरोना का दे रहे साथ
दिनभर घर में गुजार रहे, शाम में कोरोना का दे रहे साथ

लॉकडाउन के दौरान लोग दिनभर घर में समय बीता रहे। दोपहर में तो इसका पूरा पालन दिख रहा है। शाम होते-होते यह सारे संयम जवाब दे जा रहे हैं। राजधानीवासी शारीरिक दूरी बनाए बिना ही मार्केट में निकल रहे हैं। कई लोगों के मुंह पर मास्क भी नहीं होता। सबसे अधिक भीड़ हर इलाकों के सब्जी बाजार में हो रही है। पुलिस भी सख्ती नहीं दिखा पा रही। उनकी कार्रवाई महज चेकिंग तक ही सिमट गई थी। दीघा:

loksabha election banner

दीघा की यह तस्वीर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे की है। यहां सड़क के दोनों लेन पर सब्जियों की दुकानें सजी थी। दुकानदार भाव बताने के लिए आवाज लगा रहे थे। बिना शारीरिक दूरी बनाए लोग परिवार के साथ सब्जियां खरीद रहे थे। भीड़ ऐसी थी कि चार पहिया वाहन रेंग रहे थे। थोड़ी दूरी पर खड़े दो पुलिसकर्मी बाइक पर बैठे रहे। तीन जवान सीट बेल्ट और कागजात देख रहे थे। राजीव नगर:

यह तस्वीर राजीव नगर रेलवे गुमटी फ्लाईओवर के नीचे गुरुवार की शाम पांच बजे की है। यहां भी नियमों का पालन नहीं हुआ। जहां खाली जगहें थीं, वहां गु्रप बनाकर लोग बैठे रहे। वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं थी। यहां पुलिस नजर तक नहीं आई। ट्रैफिक के जवान बाइक पर आराम फरमा रहे थे। राजीव नगर की मुख्य सड़कों पर चहल-पहल थी।

- - - - - - - - - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.