Pawan Singh: क्या पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच हो गई सुलह? वायरल वीडियो ने फैंस को दी खुशखबरी, VIDEO यहां
Bihar News Today पूरे देश में अपने भोजपुरी गानों से धूम मचाने वाले गायक पवन सिंह को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इनका एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह पत्नी ज्योति सिंह के साथ बात करते नजर आ रहे हैं। वह एकदम आराम से सोफा पर बैठे हुए हैं और मुस्कुराकर बात कर रहे हैं। हालांकि वीडियो उनकी पत्नी के तथाकथित अकाउंट से डाया गया है।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News: बिहार के आरा से ताल्लुकात रखने वाले भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह (Pawan Singh) के बारे में बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तथाकथित अकाउंट से अपलोड किया गया है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि पवन सिंह बेहद आराम मुद्रा में अपनी पत्नी से बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं ज्योति भी मुस्कुराती नजर आ रही है। इस वीडियो में गाना भी बज रहा है। जिया न जाये हाय, कैसें जिए लेकर तेरी यादें। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बधाई संदेश भी दे रहे हैं। हालांकि, जागरण इसकी पुष्टि नहीं कर रहा।
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 90 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं 10 हजार के करीब लोगों ने कमेंट्स किया है। यहां तक कि पवन सिंह के करीबी भी बधाई संदेश दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
पवन सिंह के करीबी प्रियांशु सिंह ने दि बधाई
पवन सिंह (Pawan Singh) के करीबी प्रियांशु सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि वाह भाभी आप दोनों हमेशा खुश रहिए। बता दें कि प्रियांशु सिंह हमेशा पवन सिंह के साथ नजर आते हैं। पवन सिंह भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी बधाई
एक यूजर ने लिखा कि किस किस को इसका इंतजार था सभी लोग लाइक करो। एक शुभम राजपूत नाम के यूजर ने लिखा कि आज दिल कितना खुश है मत पूछो।
वहीं एक और यूजर ने लिखा कि यह जोड़ी जन्म जन्मांतर तक बनी रहे। वहीं मासूम ब्वॉय नाम के यूजर ने लिखा कि इस दिन का बेसब्री से इंतजार था, अब कोई नहीं बोलेगा। एक और यूजर ने लिखा कि दिल को सुकून मिला।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।