Move to Jagran APP

PatnaWeatherForecast: छठ पर पटना का मौसम साफ, घर से बाहर निकलने पर रहें सतर्क

राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान साफ है। पटना में सुबह से ही हल्की धूप दिख रही है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 09:13 AM (IST)
PatnaWeatherForecast: छठ पर पटना का मौसम साफ, घर से बाहर निकलने पर रहें सतर्क
शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान साफ है।

पटना, जेएनएन। राज्य का मौसम तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान साफ है। पटना में सुबह से ही हल्की धूप दिख रही है। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। राजधानी की हवा में आर्द्रता 89 फीसद दर्ज की गई। 

prime article banner

सुबह खाम ठंड का एहसास

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को आकाश में बादल आए थे, लेकिन शाम तक साफ हो गया था। मौसम विभाग का अनुमान था कि शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश इलाके में आकाश साफ रहेगा, ऐसे ही दिख भी रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राजधानी का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। सुबह से शाम लोगों को ठंड अहसास हो रहा है। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जाएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सुबह धुंध होने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ साफ हो जाएगा। आज कई जिलों में मौसफ साफ दिख रहा है। 

सुबह-शाम सावधानी बहुत जरूरी 

बदलते मौसम में सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है। ऐसे में सुबह शाम लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि बदलता मौसम हार्ट के मरीजों के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में हार्ट के मरीजों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। धूप निकलने के बाद ही घरों से बाहर निकले। घर से निकलते वक्त जेब में बीपी की दवा अवश्य ले लें। जहां कहीं परेशानी महसूस हो उसका सेवन कर लें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.