PatnaWeatherForecast: मानसून सक्रिय, पटना सहित पूरे बिहार में आज भी बारिश की संभावना
PatnaWeatherForecast बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पटना सहित बिहार के कई जिलों में आज बारिश के वज्रपात की आशंका है।
पटना, जेएनएन। PatnaWeatherForecast: बिहार में मानसून सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पटना समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को पटना में बादल छाए हुए हैं। इसके पहले गुरुवार को पटना में सुबह व शाम में बारिश हुई। आगे भी यही स्थिति आगे भी बने रहने की उम्मीद है। जगह-जगह वज्रपात की भी आशंका है।
राजधानी पटना सहित कई जिलों में बारिश जारी
गुरुवार को बिहार के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई। कई जगह 100 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश रिकार्ड की गई। राजधानी में गुरुवार की सुबह और शाम बारिश हुई। दिन में लोग उमस से परेशान रहे। रात में हल्की बारिश से राजधानीवासियों को राहत मिली। 24 घंटे में 9.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को भी इस तरह की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। राज्य के मुजफ्फरपुर, सिवान, समस्तीपुर, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, गया एवं नालंदा में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
16 अगस्त तक मौसम में सुधार के आसार नहीं
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 30 सितंबर तक राज्य में मानसून की बारिश होती है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं झारखंड से लेकर बंगाल की खाड़ी तक मानसून की अक्षीय रेखा गुजर रही है। दोबारा शुरू हुई मानसून की यह सक्रियता का 16 अगस्त तक जारी रह सकती है। विशेष रूप से राज्य के दक्षिण-पूर्व भाग में अधिक बारिश की संभावना हैं, लेकिन उत्तर व मध्य बिहार में भी बारिश की जारी रहेगी।
कई जगह आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ऐसी सक्रियता बरकरार रही तो अगस्त के अंत तक बारिश का आंकड़ा रिकार्ड एक हजार मिलीमीटर तक पहुंच सकता है। इस बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जगह आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
स्वतंत्रता दिवस पर पड़ सकता मानसून का असर
मानसून के जो हालात हैं, उसका स्वतंत्रता दिवस पर भी असर पड़ सकता है। अगले दो दिनों तक बारिश के जारी ीनिे की संभावना है। इसी बीच 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस मानने जा रहा है। समस्तीपुर (पूसा) के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 अगस्त तक पूरवा हवाएं 12 किमी तक की रफ्तार से चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि में सुबह में आर्द्रता 80 से 85 फीसद रहेगी, जो दोपहर में 50 से 55 फीसद तक हो सकती है।