पटना के रुस्तम, निशा और राबड़ी को पहला स्थान
पाटलिपुत्र खेल परिसर के आउटडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई राज्य ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप में फर्राटा किंग व क्वीन वैशाली के विप्लव दास और समस्तीपुर की बेबी कुमारी बनीं।
पटना। पाटलिपुत्र खेल परिसर के आउटडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई राज्य ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप में फर्राटा किंग व क्वीन वैशाली के विप्लव दास और समस्तीपुर की बेबी कुमारी बनीं। पटना के रुस्तम, निशा और राबड़ी ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पहला स्थान प्रापत किया। बिहार एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के प्रभारी सभापति हारुन राशिद ने किया। संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज ने समारोह की अध्यक्षता, स्वागत आयोजन सचिव लियाकत अली खान ने किया। मौके पर निर्मल कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, रवि प्रकाश, शम्स तौहिद मौजूद थे। 100 मीटर पुरुष की दौड़ वैशाली के विप्लव दास ने 11.04 सेकेंड में जीत स्वर्ण प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में समस्तीपुर की बेबी कुमारी ने 13.30 सेकेंड में जीत कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले : 100 मीटर : पुरुष : विप्लव दास (वैशाली), धीरज कुमार (सीतामढ़ी), अमरजीत कुमार (भागलपुर), बालक अंडर-20 : आनंद मोहन (गया), राहुल मिश्रा (बाका), बादल हेमरोम (मुंगेर), बालक अंडर-18 : गौरव (रोहतास), सागर राज (गया), अमन सिंह (सारण), बालक अंडर-16 : जितेन्द्र गुप्ता (भागलपुर), रोबिन उराव (शेखपुरा), रवि (लखीसराय), बालक अंडर-14 : रौशन कुमार (बीएए), देव देहुरी (गया), करण कुमार सिंह (बाका), महिला : बेवी (समस्तीपुर), शालिनी (भागलपुर), छोटी (भागलपुर), बालिका अंडर-20 : निशा (पटना), विजया सिंह, (लखीसराय), सोनाली (बेगूसराय), बालिका अंडर-18 : संगीता (भागलपुर), रिद्धिमा सिंह (पूर्वी चंपारण), पारुल खंडेवाल (पूर्वी चंपारण), बालिका अंडर-16 : मीरा (भागलपुर), सुमैया फातिमा (नालंदा), अनवेशा (लखीसराय), बालिका अंडर-14 : कुसुम सौरभ (भागलपुर), सपना (मुंगेर), अंकु सिंह (वैशाली), 3000 मीटर : बालिका अंडर-18 : रूपा कुमारी (बक्सर), पूजा कुमारी (रोहतास), सिंधी कुमारी (शेखपुरा), बालक अंडर-18 : रुस्तम मलिक (पटना), विकास राय (रोहतास), बबलू (भागलपुर), लंबी कूद : बालक अंडर-14 : रौशन (बीएए), रौशन (शेखपुरा), शकर गुप्ता (बक्सर), बालक अंडर-16 : अभिषेक (शेखपुरा), मनअर आल (मुंगेर), वेद प्रकाश राजा (जमुई), बालक अंडर-18 -सनी (लखीसराय), अभिमन्यु (सीवान), विश्वजीत (मुंगेर), बालक अंडर-20 -राजा बाबू (मुंगेर), शशि रंजन (गया), अनुपम (भोजपुर), पुरुष : अभय (भोजपुर), विनीत (नालंदा), जयंत राज पटेल (पूर्वी चंपारण), बालिका अंडर-14-चंदा (भागलपुर), अनामिका आनंद (सीतामढ़ी), मेधा (शेखपुरा), बालिका अंडर-16 : राबड़ी कुमारी (पटना), मंशा (रोहतास), पुष्पाजलि (जहानाबाद), बालिका अंडर-18 : रिद्धिमा सिंह (पूर्वी चंपारण), राम (बेगूसराय), बालिका अंडर-20 : आरती (भागलपुर), विजया सिंह (लखीसराय), दुर्गा कुमारी (रोहतास), महिला : छोटी, नदा खनमा (भागलपुर), रितु कुमारी।