चिराग पासवान के सामने पटना में युवाओं ने खोला सवालों का पिटारा, रोजगार-पेपर लीक से शिक्षा और करियर तक उठे मुद्दे
पटना के वेटनरी ग्राउंड में आयोजित 'Youth BOLE TO' कार्यक्रम में युवाओं ने चिराग पासवान के सामने शिक्षा, रोजगार और ...और पढ़ें

रोजगार और शिक्षा पर युवाओं ने रखी बात
HighLights
युवाओं ने शिक्षा, रोजगार और करियर पर सवाल उठाए।
प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक का मुद्दा प्रमुख रहा।
चिराग पासवान ने युवाओं से सीधे संवाद किया।
जागरण संवाददाता, पटना। पटना के वेटनरी ग्राउंड में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम में युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़े सवाल उठाए।
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने युवाओं, खासकर Gen-Z, से सीधे संवाद किया। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, तकनीक और उद्यमिता जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे।

रोजगार और शिक्षा पर युवाओं ने रखी बात
चिराग पासवान ने कहा कि मंच का उद्देश्य युवाओं को अपनी चिंताएं और सुझाव सीधे रखने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि वे यहां केंद्रीय मंत्री की हैसियत से नहीं, बल्कि बड़े भाई के रूप में युवाओं की बात सुनने आए हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी समस्याएं खुलकर रखने की अपील की।

पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं पर सवाल
कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं का मुद्दा भी उठा। युवाओं ने कहा कि परीक्षाओं की तैयारी में लंबे समय तक मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों पर ऐसी घटनाओं का असर पड़ता है। चिराग पासवान ने भी पेपर लीक के प्रभाव को युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताया।

AI, कोडिंग और डिजिटल अवसरों पर चर्चा
संवाद के दौरान बदलते डिजिटल दौर और रोजगार के नए अवसरों पर भी बातचीत हुई। AI, कोडिंग और डिजिटल स्किल जैसे विषयों पर युवाओं ने अपनी चिंताएं और विचार साझा किए। उच्च शिक्षा और बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ाने से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में आए।

स्टार्टअप और उद्यमिता पर भी सवाल
युवाओं ने नौकरी के साथ अपना कारोबार और स्टार्टअप शुरू करने से जुड़े विषय भी उठाए। सरकारी सहयोग, प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में युवाओं को अपनी बात सीधे रखने का अवसर मिला, जिससे शिक्षा, रोजगार और करियर से जुड़े कई विषय सामने आए।

