Move to Jagran APP

राजधानी में कोल्ड डे, पारा लुढ़ककर आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचा

राजधानी में शुक्रवार को भी कोल्ड डे की स्थिति रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 01:58 AM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 01:58 AM (IST)
राजधानी में कोल्ड डे, पारा लुढ़ककर आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचा
राजधानी में कोल्ड डे, पारा लुढ़ककर आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचा

पटना । राजधानी में शुक्रवार को भी कोल्ड डे की स्थिति रही। सुबह से ही कनकनी बनी रही जो शाम होते-होते और बढ़ गई। शनिवार को भी राजधानी में कोल्ड डे बने रहने की उम्मीद है। रविवार से राजधानी के मौसम में सुधार संभव है।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 8.1 पर पहुंच गया है। राजधानी के अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी की हवा में नमी 88 फीसद रिकॉर्ड की गई। पटना के अलावा गया, भागलपुर एवं पूर्णिया में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण राजधानी के तापमान में गिरावट आ रहा है। फिलहाल ईरान एवं पाकिस्तान से पश्चिम विक्षोभ का असर दिखाई पड़ रहा है। वहां से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में हैं। इसी का असर बिहार में भी देखा जा रहा है। सूर्यास्त के बाद सात डिग्री तक लुढ़का पारा

शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही जिसके कारण दोपहर तक मौसम में थोड़ा सुधार हुआ। हालांकि शीतलहर के कारण गलन महसूस होती रही मगर शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिरा। सूर्यास्त के बाद तापमान में लगभग सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। क्या है कोल्ड डे

जब किसी शहर का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे हो जाए और अधिकतम तापमान सामान्य तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ जाए तो उसे कोल्ड डे माना है। इसी कारण पटना में शुक्रवार को कोल्ड डे रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.