Move to Jagran APP

पटना में सामान्य से 34, बिहार में 24 फीसद कम वर्षा

बिहार में देर से मानसून और सामान्य से कम वर्षा की अभी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Aug 2018 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 07:00 AM (IST)
पटना में सामान्य से 34, बिहार में 24 फीसद कम वर्षा
पटना में सामान्य से 34, बिहार में 24 फीसद कम वर्षा

पटना। बिहार में देर से मानसून और सामान्य से कम वर्षा की अभी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकी है। जून-जुलाई के दौरान पटना में 450.3 एमएम सामान्य बारिश होती है। अब तक 299 एमएम रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से 34 फीसद कम है। इसी तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से 24 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

loksabha election banner

इस वर्ष जून-जुलाई में रोहतास में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। रोहतास जिले में अब तक सामान्य वर्षा 393 एमएम की अपेक्षा 508 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सामान्य से 29 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। सामान्य वर्षा वाले क्षेत्र में कैमूर भी शामिल है। शेष 36 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। 30 जुलाई तक के आंकड़े के अनुसार बिहार में मानसून की औसत बारिश 362.6 एमएम रिकॉर्ड की गई है। सामान्य बारिश 502.4 एमएम होनी चाहिए। सहरसा और वैशाली में अब तक सबसे कम वर्षा हुई है। सहरसा में 69 प्रतिशत और वैशाली में 64 प्रतिशत कमी रिकॉर्ड की गई है। जून-जुलाई के दौरान सहरसा में 740 एमएम औसत की तुलना 231.8 एमएम वर्षा हुई। वैशाली में 505 एमएम के विरुद्ध 180 एमएम वर्षा हुई है। राज्य के अकेला कैमूर जिले में 438 एमएम के विरूद्ध 437 एमएम वर्षा रिकार्ड किया गया है।

---------

: जून-जुलाई में वर्षा (एमएम में) :

जिला - सामान्य वर्षा - वर्षा रिकार्ड

पटना - 450 - 299

नालंदा - 405 - 296

भोजपुर - 433 -306

बक्सर - 393 - 508

रोहतास - 358 - 285

कैमूर - 437 - 438

गया - 421 - 396

जहानाबाद - 362 - 285

अरवल - 352 - 198

नवादा - 431 - 352

औरंगाबाद - 407 - 361

सारण - 457 - 211

सिवान - 467 - 236

गोपालगंज - 457 - 351

मुजफ्फरपुर - 476 - 242

---------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.