Move to Jagran APP

पटना साहिब व पाटलिपुत्र की किस्मत का फैसला आज

लोकतंत्र के महापर्व में रविवार को पटना साहिब और पाटलिपुत्र के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 09:46 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 09:46 PM (IST)
पटना साहिब व पाटलिपुत्र की किस्मत का फैसला आज
पटना साहिब व पाटलिपुत्र की किस्मत का फैसला आज

पटना । लोकतंत्र के महापर्व में रविवार को पटना साहिब और पाटलिपुत्र के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 40.61 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। महिला मतदाताओं की भूमिका भी अहम होगी। पटना साहिब में 10 लाख 11 हजार 936 तो पाटलिपुत्र में 10 लाख 13 हजार 994 महिला मतदाता हैं। पटना साहिब में 18 और पाटलिपुत्र में 25 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पटना साहिब से जहां भाजपा के रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा में आमने-सामने की टक्कर है तो वहीं पाटलिपुत्र में भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद से डॉ. मीसा भारती के बीच कांटे का मुकाबला है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव में जिले के 46 लाख चार हजार 540 मतदाताओं को सांसद चुनने का मौका मिलेगा। इनमें बाढ़ और मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पांच लाख 42 हजार 785 मतदाताओं ने मुंगेर संसदीय सीट के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर दिया है। जिले के शेष मतदाता रविवार यानी 19 मई को पटना साहिब और पाटलिपुत्र संसदीय सीट के लिए मतदान करेंगे। पटना साहिब क्षेत्र में 21 लाख 42 हजार 842 तथा पाटलिपुत्र में 19 लाख 18 हजार 913 मतदाता हैं। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले पूरे जिले में 16 हजार 542 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं, जिन्हें पहली बार मतदान का मौका मिलेगा।

पटना साहिब क्षेत्र के दीघा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता हैं। यहां 4.49 लाख मतदाताओं में 2.35 लाख पुरुष तथा 2.14 लाख महिला मतदाता हैं। सबसे कम फतुहा विधानसभा क्षेत्र में 2.64 लाख मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता वाला दूसरा विस क्षेत्र कुम्हरार और तीसरे स्थान पर बांकीपुर है। पाटलिपुत्र क्षेत्र के फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 3.50 लाख मतदाता है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.86 लाख तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1.64 लाख है। मतदाताओं की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर दानापुर तथा तीसरे स्थान पर मसौढ़ी है।

पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता-

विधानसभा पुरुष महिला कुल

दीघा 2,35,938 2,14,001 4,49,959

कुम्हरार 2,25,941 1,97,346 4,23,321

बांकीपुर 2,03,452 1,77,129 3,80,608

पटना साहिब 1,84,267 1,67,287 3,51,571

बख्तियारपुर 1,42,945 1,29,477 2,72,429

फतुहा 1,38,252 1,26,696 2,64,954 पाटलिपुत्र निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता-

विधानसभा पुरुष महिला कुल

फुलवारी 1,86,619 1,64,142 3,50,772

दानापुर 1,81,791 1,62,014 3,43,816

मसौढ़ी 1,70,609 1,58,368 3,28,978

मनेर 1,65,735 1,48,979 3,14,721

बिक्रम 1,56,935 1,46,395 3,03,344

पालीगंज 1,43,175 1,34,096 2,77,271

------------------

--पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी---

भाजपा से केंद्रीय कानून मंत्री रविशकर प्रसाद, कांग्रेस से सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, असली देशी पार्टी से अखिलेश कुमार, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया से अनामिका कुमारी, वंचित समाज पार्टी से प्रभाष चंद्र शर्मा, भारतीय जनक्राति दल से बसंत सिंह, भारतीय मोमिन फ्रंट पार्टी से महबूब आलम अंसारी, जनता पार्टी से राजेश कुमार, विकासशील इंसान पार्टी से रीता देवी, शिवसेना से सुमित रंजन सिन्हा, निर्दलीय अमित कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, कुमार रौनक, जावेद अख्तर, निमेश शुक्ला, रानी देवी, विष्णु देव चुनाव मैदान में हैं।

---पाटलिपुत्र निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी---

भाजपा से रामकृपाल यादव, राजद से मीसा भारती, बसपा से मो. कलीमुल्लाह, भारतीय जनक्राति दल से इंदु देवी मिश्रा, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से मो. तौफीक अहमद, पटना राष्ट्रीय जनविकास पार्टी से दुर्गेश नंदन सिंह उर्फ दुर्गेश यादव, शिवसेना से नागमणि, संख्यानुपाती भागीदारी पार्टी से राम नारायण माझी, राष्ट्रवादी चेतना पार्टी से राम निरंजन राय, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया से राम प्रवेश रजक, बहुजन न्याय दल से ललिता राय, जनता पार्टी से वकील अहमद, भारतीय बहुजन कांग्रेससे विनोद दास, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टीसे बिंदु देवी, अपना किसान पार्टी से शिव कुमार सिंह, भारतीय आम अवाम पार्टी से शैलेश कुमार, भारतीय मोमिन फ्रंट से सतीश कुमार, युवा क्रांतिकारी पार्टी से सोहन राय, निर्दलीय जितेंद्र विंद, पुपुल कुमार शर्मा, मंटू कुमार, रमेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार, वृजेश्वर प्रसाद सिंह, सुरेश पासवान ताल ठोक रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.