विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी से दूर किया, मेस में कैद रखा; पटना में IPS पति पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Published: Thu, 03 Sep 2026 10:26 PM (IST)

पत्नी पूजा ने अपने आईपीएस पति पर मानसिक प्रताड़ना, बेटी से अलग करने और पटना स्थित आईपीएस मेस में कैद रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

एसपी पर उनकी पत्नी ने मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए

 एसपी पर उनकी पत्नी ने मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए

HighLights

  1. पत्नी ने आईपीएस पति पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।

  2. छह साल की बेटी को मां से अलग करने का दावा।

  3. पटना के आईपीएस मेस में कैद रखने का आरोप।

जागरण संवाददाता, पटना। एसपी पर उनकी पत्नी ने मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। बयान जारी कर उन्होंने कहा कि उनके आईपीएस पति ने छह साल की मासूम बेटी को उनसे अलग कर दिया है। पूजा का आरोप है कि उन्हें पटना स्थित आईपीएस मेस में बाहर से ताला लगाकर रखा गया और दो महिला सिपाहियों की निगरानी में रखा गया।

वर्ष 2016 में दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। शादी के करीब चार साल बाद पति के आईपीएस बनने के बाद उनके व्यवहार में बदलाव आने का उन्होंने आरोप लगाया है।

बेटी से दूर करने का लगाया आरोप

पूजा का आरोप है कि उनकी छह वर्षीय बेटी को उनसे अलग कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्ची को लेकर भी उनपर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

उनका दावा है कि मानसिक प्रताड़ना के कारण वह बेहद परेशान हैं और पति से मिलने के लिए खगड़िया स्थित उनके आवास तक भी पहुंचीं, लेकिन वहां तैनात सिपाहियों ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया।

पटना के आईपीएस मेस में रखने का दावा

पूजा ने आरोप लगाया कि उन्हें पटना स्थित आईपीएस मेस में बाहर से ताला लगाकर रखा गया था। उन्होंने दो महिला सिपाहियों को पहरे पर तैनात किए जाने की बात भी कही। उनका कहना है कि इस दौरान उन्हें पति और बेटी से मिलने को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

2016 में हुआ था प्रेम विवाह

पूजा के अनुसार, वर्ष 2016 में दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। शादी के करीब चार साल बाद उनके पति आईपीएस बने। पूजा का आरोप है कि इसके बाद पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा और उनके बीच विवाद बढ़ता गया।

खगड़िया आवास पर भी प्रवेश नहीं मिलने का आरोप

पूजा ने बताया कि वह पति से मिलने खगड़िया स्थित उनके आवास पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद सिपाहियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि लगातार मानसिक दबाव और पारिवारिक विवाद के कारण उनकी स्थिति बेहद कठिन हो गई है।

आईपीएस ने आरोपों पर टिप्पणी से किया इन्कार

पूजा ने अपने पति पर मानसिक प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, इस पूरे मामले में संबंधित आईपीएस अधिकारी ने फिलहाल कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।