Patna Weather Forecast: बिहार में होगी हल्की व मध्यम वर्षा, अच्छी बारिश का इंतजार
Patna Weather Forecast मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी हल्की और मध्यम वर्षा की उम्मीद है। जानिए कब होगी माॅनसून की मूसलाधार बारिश ।
पटना, जेएनएन। Patna Weather Forecast : राज्य में मानसून सामान्य (Normal) है। पटना में सुबह से ही पूरे आकाश में हल्के बादल हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, ऐसे बादलों से मूसलाधार बारिश की उम्मीद नहीं है। बिहार में जून और जुलाई में मॉनसून (Monsoon) जमकर बरसा। अगस्त में सामान्य से थोड़ी कम बारिश हुई है। सितंबर में अब तक जमकर बारिश नहीं हुई है। सितंबर के अगले पखवाड़े (Fortnight) में मानसून की अच्छी बारिश की उम्मीद है। शुक्रवार को हल्की बारिश से अधिकतम तापमान (Maximum temperature) में कमी आई है। उमस से परेशान लोगों को बारिश होने से राहत मिली है।
मानसून सक्रिय मगर भारी बारिश के आसार नहीं
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा के अनुसार, मानसून सक्रिय है मगर इससे हल्की और मध्यम होने की संभावना है।। मानसून की चाल ऐसी नहीं जिससे बहुत अच्छी बारिश होने की संभावना होती है। राज्य के कई स्थानों पर दोपहर के बाद हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को बिहार में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी हैं।
बिहार के चार प्रमुख शहराें का ऐसा रहेगा तापमान
पूरे बिहार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस भागलपुर और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पटना में दर्ज किया गया । शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.0 एवं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा भागलपुर में अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 27.0 , गया में अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 26.0 और पूर्णिया में अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।