विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना वाले खान सर का वीडियो वायरल, अपने स्टाइल में बोले- खस्सी 5 हजार में तो आदमी 1000 में कैसे बिक जा रहा है

By Rahul KumarEdited By:
Published: Fri, 26 Nov 2021 02:01 PM (IST)

अपने पढ़ाने के खास अंदाज के लिए इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में रहने वाले पटना वाले खान सर का एक ...और पढ़ें

पंचायत चुनाव में अपने दोस्त के लिए प्रचार करते खान सर। साभार- इंटरनेट मीडिया
पंचायत चुनाव में अपने दोस्त के लिए प्रचार करते खान सर। साभार- इंटरनेट मीडिया

पटना, आनलाइन डेस्क। पटना वाले खान सर (Khan Sir) इंटरनेट मीडिया (Internet Media) पर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने पढ़ाने के स्टाइल और छात्रों के बीच अपने अंदाज को लेकर खान सर हमेशा सर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार खान सर की चर्चा पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) को लेकर हो रही है। बिहार में पंचायत चुनाव हो रहा है और खान सर का चुनाव में अपने दोस्त के लिए वोट मांगने का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने दोस्त और गणित के शिक्षक विपिन सर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। 

'एक हजार में कैसे बिक जा रहा है आदमी'

इंटरनेट मीडिया पर खान सर के फालोअर्स की संख्या काफी है। अक्सर बच्चों को देसी अंदाज में पढ़ाते हुए उनका वीडियो वायरल होता है। लेकिन इस बार वे पंचायत चुनाव में अपने दोस्त के लिए लग्जरी गाड़ी में वोट मांगते नजर आए। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। दरअसर उनके दोस्त विपिन सर वैशाली जिले के हाजीपुर के सरदेई बुजर्ग के सलहा पंचायत से चुनाव लड़ रहे हैं। विपिन भी छात्रों को गणित पढ़ाते हैं। खान सर इस वीडियो में अपने दोस्त के लिए खुली छत वाले कार से प्रचार करते नजर आ रहे हैं। प्रचार के दौरान वे काफी मस्ती वाले मूड में दिख रहे हैं। प्रचार के दौरान उन्होंने वोटरों से अपील भी की और कहा कि 5000 हजार में एक खस्सी बिकता है तो इंसान एक हजार में कैसे बिक जा रहा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पैसे देने वालों से पैसा भी लीजिए और वोट भी मत दीजिए। आप लोग शिक्षित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़िए। 

पंचायत चुनाव में प्रचार करने के दौरान खान सर की मौजदूगी को देखकर काफी संख्या में युवाओं की भीड़ जुट गई । इस दौरान युवा लगातार खान सर का वीडियो बनाते नजर आए।