पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और बिहारी बाबू पर पीयू को गर्व
पटना । पटना विश्वविद्यालय (पीयू) के पूर्ववर्ती छात्र सह पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और सांसद
पटना । पटना विश्वविद्यालय (पीयू) के पूर्ववर्ती छात्र सह पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और सांसद सह सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू पर विश्वविद्यालय को गर्व है। दोनों ने अपने-अपने कार्यो से विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उक्त बातें शुक्रवार को पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रासबिहारी प्रसाद सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि आमंत्रणपत्र प्रिंट नहीं होने के कारण गुरुवार को अतिथियों को नहीं दिया जा सका। शताब्दी समारोह के कार्यक्रमों को लेकर सबसे पहले यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से ही संपर्क किया गया था। उनके साथ तैयारी को लेकर बैठक भी हुई थी। दोनों से मातृसंस्था के सबसे बड़े कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।