Move to Jagran APP

पटना विश्वविद्यालय की स्नातक पार्ट वन परीक्षाओं की तिथि घोषित, यहां देखें किस दिन होगा कौन सा एग्जाम

पीयू ने की परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। एग्जाम के लिए सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए मगध महिला कालेज बीएन कालेज पटना कालेज वणिज्य महाविद्यालय एवं साइंस कालेज में सेंटर बनाए गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 10:29 PM (IST)
पटना विश्वविद्यालय की स्नातक पार्ट वन परीक्षाओं की तिथि घोषित, यहां देखें किस दिन होगा कौन सा एग्जाम
पटना विश्वविद्यालय के बाहरी परिसर का दृश्य। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, पटना : पटना विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट वन की परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। आगामी 22 अक्टूबर से परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए मगध महिला कालेज, बीएन कालेज, पटना कालेज, वणिज्य महाविद्यालय एवं साइंस कालेज में सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्त पालन किया जाएगा। परीक्षा के लिए लिए विश्वविद्यालय ने सभी केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम कालेज के प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष तय करेंगे। 

loksabha election banner

परीक्षा का कार्यक्रम 

परीक्षा की तिथि : पेपर : विषय 

22 अक्टूबर : आनर्स पेपर 1 : ग्रुप ए एण्ड कमेस्ट्री 1 ए 

23 ,,  : आनर्स पेपर 1 : ग्रुप बी 

25 ,, अक्टूबर : आनर्स पेपर 2 : ग्रुप ए एण्ड कमेस्ट्री 1 बी 

26 अक्टूबर : आनर्स पेपर 2 : ग्रुप बी

27 अक्टूबर : कंपोजिशन इंग्लिश, कंपोजिशन हिन्दी : ग्रुप ए एण्ड बी केवल एनआरआइ छात्रों के लिए 

28 अक्टूबर : कंपोजिशन हिन्दी, कंपोजिशन लैंग्वेज : ग्रुप ए 

29 अक्टूबर : कंपोजिशन हिन्दी, कंपोजिशन लैंग्वेज : ग्रुप बी 

30 अक्टूबर : कमेस्ट्री आनर्स 1 सी : जेग्राफी  सब्सिडरी 

एक नवंबर : सब्सिडरी पेपर 1 : लैंग्वेज लिट, ज्योलाजी, बिजनेस आर्गेनाइजेशन 

दो नवंबर : ,,         :  होम साइंस, प्रींसीपल्स आफ इको स्ट्रैक्टिस (बीए एव बीएससी)

तीन नवंबर : ,,      : भौतिक व इतिहास 

16 नवंबर :  ,,        : रसायन शास्त्र व राजनीति विज्ञान

17 नवंबर :  ,,       : जियोलाजी व सोसियोलाजी 

18 नवंबर : ,,       :  मैथ (बीए व बीएससी)

20 नवंबर :  ,,     : बोटनी, इकोनामिक्स 

22 नवंबर :  ,,      : साइकोलाजी 

23 नवंबर : ,,       : फिलोसफी 

25 नवंबर :  ,,     : इंडियन हिस्ट्री एण्ड आर्क.

26 नवंबर :  ,,     : संगीत 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.