पीयू कर्मचारी बाढ़ पीडि़तों के लिए वेतन से देंगे राशि
पटना : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पटना विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी बढ़-चढ़कर भागीदारी
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Aug 2017 03:10 AM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2017 03:10 AM (IST)
पटना : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पटना विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखा रहे हैं। सभी कर्मचारियों ने अगस्त माह के वेतन से पांच-पांच सौ रुपये देने की घोषणा की है। पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने कुलपति को पत्र लिखकर इस फैसले की जानकारी दी है और कहा है कि सभी कर्मचारियों के अगस्त के वेतन से पांच-पांच सौ रुपये काटकर उस राशि का चेक बनाकर दिया जाए। वह चेक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। कुलपति प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह ने संघ के इस नेक कार्य के लिए अध्यक्ष सुबोध कुमार को बधाई देते हुए सराहना की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें