विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन से नाबालिग प्रेमिका को दिया धक्का, Instagram से हुआ था प्‍यार; जांच में जुटी पुल‍िस

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:39 AM (IST)

पटना में फुलवारी शरीफ स्टेशन के पास एक प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से कथित तौर पर ...और पढ़ें

चलती ट्रेन से क‍िशोरी को धक्‍का देने का आरोप। सांकेत‍िक तस्‍वीर

चलती ट्रेन से क‍िशोरी को धक्‍का देने का आरोप। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से धक्का दिया।

  2. फुलवारी शरीफ स्टेशन के पास पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन में घटना।

  3. इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान, पुलिस आरोपी की तलाश में।

जागरण संवाददाता, पटना। दानापुर रेल मंडल के फुलवारी शरीफ स्टेशन के पास प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

वह वैशाली निवासी प्रेमी के साथ ट्रेन से आरा जा रही थी। पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन से सफर के दौरान नाबाल‍िग के ट्रेन के नीचे गि‍रने की घटना सामने आते ही सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही दानापुर आरपीएफ और पटना जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। घायल नाबालिग को गर्दनीबाग अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।

वैशाली न‍िवासी प्रेमी के साथ कर रही थी सफर 

उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। हालांकि आरा निवासी नाबालिग घटना के कारण और प्रेमी द्वारा धक्का दिए जाने के संबंध में रेल पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।

जख्‍मी क‍िशोरी ने बताया क‍ि इंस्टाग्राम के जरिए युवक से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिन बातचीत के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई।

कुछ दिन पहले वह घर से निकली थी और तब से उसी युवक के साथ रह रही थी। बुधवार वह उसके साथ पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई थी।

आरोप‍ित की पहचान में जुटी पुलिस 

फुलवारी शरीफ स्टेशन से ट्रेन खुलने लगी तो युवक किसी बात पर नाराज हो गया और धक्का दे दिया। संयोग से नीचे गि‍रने के बाद भी लड़की को गंभीर चोटें नहीं आईं।

पटना जंक्शन रेल थाना इंस्पेक्टर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की पहचान और उसके ठिकाने का पता किया जा रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।