Move to Jagran APP

बिहार: मुंबई में हो रही बारिश से पटना एयरपोर्ट की कई उड़ानें लेट, यात्री परेशान

मुंबई में हो रही बारिश की वजह से पटना से मुंबई जाने वाली कई उड़ानें लेट हैं। पटना एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हैं और फ्लाइट के जाने का इंतजार कर रहे हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 05:40 PM (IST)
बिहार: मुंबई में हो रही बारिश से पटना एयरपोर्ट की कई उड़ानें लेट, यात्री परेशान
बिहार: मुंबई में हो रही बारिश से पटना एयरपोर्ट की कई उड़ानें लेट, यात्री परेशान

पटना, जेएनएन। मुंबई में लगातार बारिश और मौसम खराब होने से पटना-मुंबई रूट की विमान सेवाएं भी मंगलवार को प्रभावित हुई हैं। मुंबई में लगातार बारिश से विमानों की लैंडिंग में दिक्कतें आ रही है। मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइटें काफी लेट हैं। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे की फ्लाइट अब तक पटना एयरपोर्ट नहीं पहुंची है। स्पाइस जेट की फ्लाइट SG,376 5 घंटे लेट है, इंडिगो की फ्लाइट 9W,5373 4 घंटे लेट है, स्पाइस जेट की फ्लाइट SG 6258,3 घंटे लेट है तो वहीं स्पाइस जेट की फ्लाइट SG 258,3 घंटे लेट है।

वहीं, पटना-मुंबई फ्लाइट संख्या एसजी 6425 के यात्री मंगलवार की सुबह पिछले 45  मिनट से बस में फंसे रहे। विमान को उड़ान की इजाजत नहीं मिलने से उनकी बोर्डिंग रोक दी गई थी। विमान को यात्रियों को लौटाकर आगमन एरिया में लाया गया।

कई विमानों को पटना से मुंबई के लिए उड़ान की इजाजत नहीं मिली है। मुंबई हवाई अड्डा के रनवे पर फिसलन होने की वज़ह से वहां विमानों को उतरने की इजाजत नहीं है। 

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्पाइस जेट की जयपुर मुंबई फ़्लाइट का पहिया मुंबई रनवे पर फिसलने की वजह से अभी वहां विमानों की लैंडिंग को रोका गया है । 8.50 बजे तक यात्रियों को फ्लाइट की जानकारी के लिए इंतजार करने को कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.