विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में प्रचंड गर्मी का प्रकोप: 8वीं तक के स्कूल अब सिर्फ 11:30 बजे तक खुलेंगे

Published: Sun, 26 Apr 2026 03:42 PM (IST)

Patna School Timing: पटना के जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. पटना में गर्मी के कारण स्कूल समय बदला।

  2. आठवीं तक के स्कूल 11:30 बजे तक चलेंगे।

  3. डीएम का आदेश 27 से 30 अप्रैल तक लागू।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में लगातार बढ़ रहे तापमान और चिलचिलाती धूप के मद्देनजर पटना के जिलाधिकारी (डीएम) ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए एक अहम फैसला लिया है।

नए आदेश के मुताबिक, राजधानी पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब केवल सुबह 11:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यह नया नियम आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों पर भी पूरी तरह से लागू होगा।

प्रेस रिलीज जारी

डीएम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि दोपहर के वक्त होने वाली तेज धूप और भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

इसी खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023' की धारा-163 का प्रयोग करते हुए कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 11:30 बजे के बाद रोक लगा दी है।

जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधकों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। स्कूलों के समय में यह बदलाव 27 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें- Weather Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

यह भी पढ़ें- बिहार में 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे सरकारी स्कूल, 2 शिफ्टों वाले विद्यालयों को लेकर DEO लेंगे निर्णय