विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9719 विद्यालय परिचारी की नियुक्ति की मांग पर पटना में प्रदर्शन, JP गोलंबर पर पुल‍िस का सख्‍त पहरा

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:58 AM (IST)

पटना में परिचारी एकता संघ द्वारा चपरासी पदों पर नियुक्ति और नियमित वेतनमान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा ...और पढ़ें

जेपी गोलंबर पर बैठे प्रदर्शनकारी। जागरण

जेपी गोलंबर पर बैठे प्रदर्शनकारी। जागरण

HighLights

  1. परिचारी एकता संघ द्वारा पटना में प्रदर्शन जारी।

  2. 9,719 विद्यालय परिचारियों की नियुक्ति और वेतनमान की मांग।

  3. सीएम हाउस मार्च के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। ग्रुप डी परिचारी (चपरासी) पद पर नियुक्‍ति‍ के लिए पटना में परिचारी एकता संघ की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। 

गांधी मैदान के जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्‍या में परिचारी जमा हैं। 2024 में परीक्षा के बाद भी नियुक्‍ति‍ नहीं क‍िए जाने के विरोध में वे कई दिनों से धरना दे रहे थे। 

वे 9,719 विद्यालय परिचारी की नियुक्‍त‍ि, नियम‍ित वेतनमान समेत अन्‍य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में तख्तियां लेकर वे जेपी गोलंबर पर बैठ गए हैं। उनकी तख्‍त‍ियों पर चपरासी की परीक्षा ली तो नियुक्ति दो, नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दो’, नारा ल‍िखा है। 

जेपी गोलंबर से डाकबंगला, आयकर चौराहा होते हुए सीएम हाउस तक प्रस्‍तावित उनके प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह बैर‍िकेड‍िंग की गई है। बड़ी संख्‍या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके साथ ही वाटर कैनन और दंगा निरोधक वाहन भी मुस्‍तैद है।