पटना के सालिमपुर में चाकू से गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव
पटना में रविवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि किसान की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:02 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:02 AM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में अपराधी रोज खून बहा रहे हैं। आए दिन हत्या, छिनैती जैसी वारदातें सुर्खियां बन रही हैं। राजधानी में रविवार के दिन की शुरुआत भी हत्या से हुई है। यहां एक किसान की हत्या कर दी गई है। घटना सालिमपुर की है। हत्या गला रेतकर की गई।
जानकारी के मुताबिक रंजीत उर्फ टुन्नी सालिमपुर में रहता था। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी। बताया जाता है कि वे देर रात खेत में पटवन करने गया था। जिसके बाद घर नहीं लौटा। काफी देर होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इधर, उसी के खेत के पास ग्रामीणों ने किसी व्यक्ति का शव पाया। पता चला कि जिसकी लाश मिली है वे रंजीत है। रजीत की हत्या चाकू से गाल रेतकर की गई। शव खेत में ही फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या किसने की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। जल्द की अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। इधर किसान की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें