Move to Jagran APP

पटना वासियों को दिन में धूप दे रही राहत, शाम का कोहरा बना आफत

पटना में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के कोहरे को धूप में राहत नहीं दे पा रही है। मंगलवार को राजधानी का तापमान 8.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं गया 4.8 टेम्प्रेचर के साथ बिहार का सबसे ठंडा शहर रहा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 11:19 AM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 11:19 AM (IST)
पटना वासियों को दिन में धूप दे रही राहत, शाम का कोहरा बना आफत
पटना वासियों को दिन में धूप दे रही राहत, शाम का कोहरा बना आफत

पटना, जेेएनएन। राजधानी का मौसम तेजी से बदल रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार सुबह का तापमान लगभग एक सा रहा। सुबह से निकली धूप ने लोगों को राहत दी। कई दिनों से शाम में बढ़ रही ठंड परेशान भी कर रही है। इधर, रविवार की तुलना में सोमवार को मौसम में थोड़ा सुधार हुआ। न्यूनतम तापमान 8.2 एवं अधिकतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को गया सूबे की सबसे ठंडी जगह रहा। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसने पिछले चार साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पूर्व 2014 में गया का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री पहुंचा था।

prime article banner

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गया एवं आसपास के जिलों में मंगलवार को भी शीत लहर चलने के आसार हैं। गया में फिलहाल दिनभर ठंडी हवा चल रही है। रात में पारा इतना गिर रहा है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार की सुबह राजधानी में कोहरा रहेगा। रात को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन दिन में अच्छी धूप से राहत रहेगी।

शाम ढलते गिरा पारा

आजकल दोपहर में अच्छी धूप निकलने पर वातावरण में गर्मी रह रही है। लेकिन सूर्यास्त होते ही तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो जाती है। मात्र दो घंटे में तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में बिना गर्म कपड़े के घर से निकलना खतरे से खाली नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.